Discussion at Khalsa Institute on Constitution Day; Naveen Shukla gave constitutional information to law students

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव
जबलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुरामदास खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जबलपुर के सभागृह में संविधान विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य नवीन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर नवीन शुक्ला ने कानून के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए संविधान के महत्व और उसकी मूल भावना को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के क्षेत्र में संविधान की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति समझ, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।