भोपाल
डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन के पद पर डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति के विरोध में सोमवार को सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा शिक्षक और जूनियर डॉक्टर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करेंगे। सीएम के नाम पत्र संबंधित कॉलेज के डीन को सौंपेंगे। सभी 18 मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा डीन ऑफिस के बाहर 15 मिनट तक धरना देंगे।
डॉ. अरुणा को डीएमई पद से हटाने के लिए प्रदर्शन
प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि रविवार को सभी 18 शासकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के एमटीए के पदाधिकारियों और एग्जीक्यूटिव की बैठक हुई है। सभी ने डॉ. अरुणा को डीएमई पद से हटाने का पुरजोर समर्थन किया। आदेश निरस्त नहीं होने पर सोमवार से सभी चिकित्सक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि विवादित डॉ. अरुणा जिन्हें शासन ने विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता पद हेतु उचित नहीं समझा उन्हें डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन जैसे संवेदनशील पद पर पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए। पदस्थापना तुरंत निरस्त की जानी चाहिए। किसी अन्य योग्य वरिष्ठ अनुभवी चिकित्सक को पदस्थ करना चाहिए। आदेश निरस्त होने तक प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।
चिकित्सा महासंघ भी हो सकता है शामिल
आंदोलन में मध्यप्रदेश चिकित्सा महासंघ भी शामिल हो सकता है। इसमें प्रदेश के डॉक्टरों से जुड़े सभी आठ संगठन शामिल हैं। इससे आंदोलन का प्रभाव और व्यापक हो सकता है। इसमें मेडिकल टीचर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, बीमा अस्पताल, आइएमए आदि के डॉक्टर भी शामिल हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









