रायपुर
गर्मी के महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है. ऐसे में आज कुल 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेगी.
समरसता एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। काफी संख्या में ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
5 मई को रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस, बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस और सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस शामिल हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









