MY SECRET NEWS

Saturday, June 20, 2026 8:09 am

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बस्तर संभाग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट

बस्तर

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई गिरावट जारी।

मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में 38.9 डिग्री रहा तापमान

राजधानी रायपुर में भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली और संभावित बौछारों की संभावना जताई गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा।

बिलासपुर और जीपीएम में भी गर्मी कम

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

दुर्ग सबसे गर्म

शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था।

सरगुजा संभाग में भी मौसम ने ली नरमी

प्रदेश के उत्तरी हिस्से, सरगुजा संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी कम था। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेशभर में गर्मी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है।

Loading spinner

Leave a Comment