इंदौर
शूटिंग एकेडमी में दैहिक शोषण के आरोपित मोहसिन खान की पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में गिरफ्तारी कर ली है। शनिवार को उसकी वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से कोर्ट में पेशी करवाई गई। मोहसिन छेड़छाड़ के मामले में पांच दिन से जेल में बंद है।
पुलिस ने तीनों पीड़िताओं के कोर्ट के समक्ष कथन भी दर्ज करवा लिए हैं। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान के विरुद्ध मल्हारगंज निवासी युवती की शिकायत पर मंगलवार को छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया था।
मोहसिन को रिमांड पर लेगी पुलिस
वह इस मामले में जेल में बंद है। उस पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दो अन्य प्रकरणों में फार्मल गिरफ्तारी ली गई है। पुलिस आगे की जांच के लिए जेल ही मोहसिन को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने मोहसिन की एकेडमी की तलाशी लेकर सील कर दी है।
उसके फ्लैट से कपड़े और एकेडमी संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर के मुताबिक एकेडमी का लाइसेंस मोहसिन के नाम मिला है, जिसे निलंबित कर दिया है।
पंजाब की महिला ने की शिकायत
चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी एक महिला ने भी अन्नपूर्णा पुलिस से संपर्क कर मोहसिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हाई कोर्ट की वकील इस महिला ने कहा साल 2020 में उसकी बेटी शूटिंग प्रशिक्षण के लिए इंदौर आई थी।
मोहसिन ने कहा कि उसकी बेटी के लिए अच्छी रायफल की आवश्यकता है। मोहसिन ने झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। महीनों तक उसने रायफल नहीं खरीदी। दबाव बनाने पर सिर्फ दो लाख रुपये लौटाए। उसने बेटी को एसी दिलाने के नाम पर भी 30 हजार रुपये ले लिए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











