MY SECRET NEWS

Namo Marathon Run: Youth display enthusiasm and patriotic zeal

जितेन्द्र श्रीवास्तव

जबलपुर ! सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नमो मैराथन रन का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम से किया गया।जो विकसित और आत्म निर्भर भारत की थीम पर आयोजित था। देशभर के 45 शहरों में एक साथ हो रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह थे। साथ ही सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिथियों ने मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की मैराथन शुभारम्भ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है, जो नशा मुक्त भारत,आत्मनिर्भर भारत और फिट इंडिया को बढ़ावा देता है। उन्होंने नशा से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर उससे दूर रहने को कहा और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
रेस की शुरुआत अशोका होटल के सामने से हुई, जहां पर मंत्री सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पहले लड़कों की दौड़ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद लड़कियों की रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन प्रतिभागियों ने अग्रवाल चौक होते हुए ओवर ब्रिज से महानदा, छोटीलाइन,शास्त्री ब्रिज, तीन पट्टी मार्ग होते हुए रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक दौड़ लगाई।

Namo Marathon Run

इन्हें मिला पुरस्कार

नमो मैराथन में अमरदीप पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही अखिलेश यादव द्वितीय तथा तृतीय स्थान राजेंद को मिला। बालिकाओं में कोमल साहू प्रथम स्थान पर रही। अंशिका लोधी द्वितीय तथा नेहा यादव को तृतीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100 और तृतीय पुरस्कार 2100 नगद दिया गया साथ ही ट्रैक सूट, रनर शू और ट्रॉफी प्रदान किया गया।इसके साथ ही 7 अन्य धावकों को प्रथम दसवां स्थान प्राप्त किया उन्हें सांत्वना पुरस्कर भी दिया गया।
नमो मैराथन रन में हजारों युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरा माहौल जोश, देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा। इस रन का उद्देश्य आत्मनिर्भर व विकसित भारत के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0