बैतूल जिला औषधि विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न।

Diwali get-together of Betul District Chemist Association concluded.

  • प्रांतीय पदाधिकारियों का किया सम्मान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की सौजन्य मुलाकात।

अमला/बैतूल। (हरिप्रसाद गोहे) बैतूल जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह होटल आईसी इन, बैतूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र धाकड़, सह सचिव मनोज अगनानी और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रदीप अर्तवानी का अभिनंदन किया गया।

इसके साथ ही छिंदवाड़ा, हरदा, बुरहानपुर एवं भोपाल से पहुंचे पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और आपसी सौहार्द देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

दीपावली मिलन समारोह के बाद सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बैतूल जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी, सचिव सुनील सलूजा एवं कोषाध्यक्ष जयदेव गायकी ने सभी अतिथियों, प्रांतीय पदाधिकारियों और जिले के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading spinner
Advertisement