वाशिंगटन
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2024) अब दिलचस्प होता जा रहा है। जो बाइडन के हटने और कमला हैरिस के चुनावी मैदान में उतरने का डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिलता दिख रहा है। कई नए सर्वे की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है।
कई राज्यों में कमला हैरिस की बढ़त
हाल ही में द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किए गए नए सर्वे के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चार-चार अंकों से आगे चल रही हैं।
पहले ट्रंप चल रहे थे आगे
कमला हैरिस ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में नई जान फूंक दी है, क्योंकि नए सर्वे टाइम्स/सिएना के पिछले सर्वे से एक बड़ा बदलाव दिखा रहा है। उन सर्वे में पाया गया था कि ट्रंप उन्हीं तीन राज्यों में औसतन एक या दो अंकों से हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे चल रहे थे।
बाइडन की अलोकप्रियता से ट्रंप को हो रहा था फायदा
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट ने कहा कि अब तक चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अलोकप्रियता पर आधारित था और डेमोक्रेट्स ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपनी सामान्य रणनीति पर भी काम नहीं कर पा रहे थे। इससे ट्रंप को फायदा हो रहा था।
कमला हैरिस लगातार बना रहीं बढ़त
इससे पहले प्रकाशित इप्सोस सर्वेक्षण के अनुसार, दो महीने बाद होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से 5 फीसद वोटों से अभी आगे हैं। दरअसल, सर्वे में कमला को 42 फीसद और ट्रंप में 37 फीसद आगे हैं।
अधिकांश लोगों के अनुसार, हैरिस ईमानदार और बुद्धिमान हैं और वह सही तरह का बदलाव लाती हैं और उनमें राष्ट्रपति बनने का स्वभाव है। लोगों ने कहा कि कमला हैरिस के पास देश के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है।
अब तक, हैरिस को पिछले कुछ हफ्तों से बहुत अनुकूल मीडिया कवरेज का लाभ मिला है, साथ ही बड़े पैमाने पर समर्थन और मतदाताओं की सद्भावना का प्रवाह भी हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











