A sea of faith gathered on Valmiki Jayanti, cheers echoed in the temple.
- एलोड्रम स्थित गुरु वाल्मीकि मंदिर में 44वीं वर्षगांठ पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के एलोड्रम, रेलवे दवाखाने के पास स्थित गुरु वाल्मीकि मंदिर परिसर में सोमवार शाम महर्षि गुरु वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में आस्था का अपार जनसैलाब उमड़ा।
मंदिर समिति प्रमुख राममेहर सिंह डिंगिया की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों एवं मंदिर समिति सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

समिति प्रमुख राममेहर सिंह डिंगिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदिर की 44 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर की धर्मप्रेमी जनता, वाल्मीकि समाज बंधुओं एवं समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।