टीकमगढ़
ग्राम पंचायत करमौरा में चल रहा है नल जल योजना का कार्य गति शीघ्र जिसमें जो पाइपलाइन रोड के बगल से डाली जा रही है वह 3 फुट का नियम बताया गया है लेकिन एक फुट की गहराई में डाली जा रही है इस संबंध में ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और कहा की मशीन को बंद रहने दो और कहा कि 3 फुट नियम के अनुसार नाली खोदकर लाइन डाली जाए और जो पाइप लाइन के जॉइंट हैं वह भी सही नहीं किये जा रहे हैं हर तरह से फर्जी कार्य किया जा रहा है जिसमें ग्राम करमौरा के कुछ दबंग भी नल जल योजना का कार्य घटिया तरीके से करा रहे है। ठेकेदार विनय शर्मा जान पूछ कर घटिया तरीके से कार्य को करवा रहे हैं। कुछ दिन पहले पत्रकार हैरान यादव ने 15 जुलाई को टंकी निर्माण में जो घटिया कसम का माल लग रहे थे उसे संबंध में उस भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लगाई थी।
उसमें उसे खबर का असर होते ही काम बंद हो गया था लेकिन जो टंकी का कार्य धीमी गति से चुपके चुपके कार्य किया जा रहा है। टंकी के कार्य करने वाले कारीगर ग्रामीणों से कहते हैं की टंकी का कार्य अभी बंद है लेकिन दो-तीन चार दिन में प्लर खडा करते हैं उसके ऊपर स्ट्रक्चर बनाते हैं ऐसे ही आधे से अधिक काम को कर दिया गया है । पीएचई विभाग के एसडीओ व इंजीनियर का कहना है कि अभि टंकी का कार्य बंद है लेकिन असल में टंकी कार्य धीरे-धीरे चल रहा है पत्रकार को भी धमकी दी गई थी इस संबंध में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है क्या ऐसे ही भ्रष्टाचार होगा प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार में उन्हीं की नल जल योजना का कार्य का भ्रष्टाचार अगर कोई पत्रकार खबर चलाता है तो उसको धमकाया जाता है

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









