MY SECRET NEWS

अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो इन जगहों को घूमने से आपका दिल भर जाएगा। भारत में कुछ जगहें 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर हैं। अगर आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं तो आपको इन जगहों की खूबसूरत वादियों के बीच कुछ दिन बिताने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। अगर आपका बजट आपको स्विटजरलैंड जाने की इजाजत नहीं दे रहा है तो आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं जहां स्विटजरलैंड की झलक मिलती है।

ओली, उत्तराखंड
यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। औली को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों में यह स्थान बर्फ से ढका रहता है और यहां पर देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। औली भारत के टॉप स्कीइंग स्थलों में से एक है; इसमें बर्फ से ढके पहाड़, जो इसे सर्दियों के मौसम के दौरान साहसिक चाहने वालों के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है।

कश्मीर, जम्मू-कश्मीर
कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है। कश्मीर घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां चमचमाती झीलें और नदियां, हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ों का नजार देखकर दिख खुश हो जाएगा जाएगा। आपको बता दें कि, सर्दियों में यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले वंडरलैंड में बदल जाता है, जिससे इसकी तुलना यूरोप के अपने स्विट्जरलैंड से की जाती है।

मुनस्यारी
मुनस्यारी को मिनी स्विट्जरलैंड के साथ-साथ उत्तराखंड की आत्मा भी कहा जाता है। घने जंगल और बर्फीली चोटियों से घिरा यह हिल स्टेशन आपकी यात्रा को शानदार बनाता है।

खजियार, हिमाचल प्रदेश
खज्जियार अपने लुभावने दृश्य के साथ पर्यटकों के लिए बेहद शानदार जगह है। यहां पर मौजूद हरी घास के मैदान, घने देवदार के जंगल, बीच में शांत झील और ऊंचे-ऊंचे पर्वत। डलहौजी के पास का यह शहर 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' के रूप में जाना जाता है और आप जैसे नेचर लवर को लिए इसे अवश्य देखना चाहिए।

कौसानी
उत्तराखंड में स्थित कौसानी हिल स्टेशन का नजारा वाकई देखने लायक है। मंदिरों से लेकर झरनों और गुफाओं तक, आप यहां कई जगहें देख सकते हैं। इसे उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0