दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं : संयुक्त राष्ट्र
सूडान में विनाशकारी बाढ़ से 8 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए
सूडान में बाढ़ के कारण अब तक 42 जिलों और अबेई में लगभग 2 लाख 26 हजार लोग विस्थापित हो चुके
जुबा
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि दक्षिण सूडान में बाढ़ से 8 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी ने दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में जारी एक अपडेट रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ के कारण अब तक 42 जिलों और अबेई में लगभग 2 लाख 26 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ओसीएचए के हवाले से कहा कि दक्षिण सूडान अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है। पूर्वानुमानों में औसत से ज्यादा बारिश, युगांडा से नदियों का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ की भविष्यवाणी की गई है।
एजेंसी ने कहा कि सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण प्रभावित समुदायों तक पहुंच एक चुनौती बनी हुई है।
यह अपडेट दक्षिण सूडान की मंत्रिपरिषद द्वारा बाढ़ प्रभावित राज्यों में आपातकाल की घोषणा का समर्थन करने के एक दिन बाद आया है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति साल्वा कीर के जल्द ही घोषणा जारी करेंगे, ताकि राहत प्रयासों में सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं से संसाधन जुटाए जा सकें।
संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर में दक्षिण सूडान में बाढ़ से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित किए थे। यह बाढ़ मई में शुरू हुई थी और तब से इसने घरों, फसलों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र