नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम की यह पिछले 36 सालों में भारतीय सरजमीं पर पहली जीत है। इससे पहले 1988 में न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में आखिरी बार हराया था। न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो रचिन रविंद्र रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ने के साथ दूसरी इनिंग में 107 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 39 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 46 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर 356 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाकर पारी से हार को टाला, मगर वह कीवी टीम को 107 रनों का टारगेट ही दे पाई। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाना है।
न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
28वें ओवर की चौथी गेंद पर विल यंक ने रविंद्र जडेजा को चौका लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। कीवी टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। विल यंग 48 तो रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
यंग-रचिन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
विल यंग और रचिन रविंद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। भारत के हाथों से मैच भी फिसल चुका है। मेहमान टीम जीत से मात्र 22 रन दूर है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











