जयपुर
राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 2022 रद्द हो गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नकल के कारण इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है। हाल ही में आरपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। राजस्थान RPSC EO RO Recruitment 2022 के लिए अब दोबारा परीक्षा होगी। आरपीएसस ने यह माना कि ईओ आरओ भर्ती परीक्षा में नकल हुई थी। जिसके कारण यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। इस सरकारी भर्ती के लिए अब दोबारा से परीक्षा करवाई जाएगी।
RPSC EO RO Bharti 2022: निरस्त
राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 14 मई 2023 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित हुई थी। जो अब कैंसिल हो गई है। EO RO Exam Cancel की जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रेस नोट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि "परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एंव गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी उपरान्त राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक- 14.05.2023) निरस्त। समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की निकट भविष्य में पुन: होगी परीक्षा।"
बता दें कि इस राजस्थान ईओ आरओ भर्ती परीक्षा 111 पदों के लिए मई 2023 में ली गई थी, जिसमें 196483 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जारी की गई लिस्ट में कुल 311 उम्मीदवार शामिल थे। इस परीक्षा के केंद्रों पर इलेक्टोनिक डिवाइसेस ब्लूटूथ के जरिए नकल हुई थी। जिसे लेकर एफआईआर दर्ज हुई थीं। मामले के मद्देनजर यह पाया गया कि परीक्षा की गोपनीयता असल में खंडित हुई थी। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से सीधा नोटिस देख सकते हैं।
वहीं अब आयोग राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV प्रतियोगी परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। EO RO Re Exam 2024 कब होगा? इसे लेकर फिल्हाल आयोग ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है लेकिन संभावित है कि अब जल्द ही आयोग दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देगा। बता दें कि पेपर लीक के कारण देशभर में कई सरकारी परीक्षाएं पहले भी रद्द की जा चुकी हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र