देहरादून
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा। मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है।
प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही
उन्होंने कहा, उत्तराखंड में महिलाओं की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। राज्य स्थापना के 25 सालों में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला समूह के उत्पादों की मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफार्म हो रही है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही है। जहां से उत्पादों को बाजार में पहुंचाया जा रहा है। सीपीए सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आज महिलाएं पंचायत व निकायों में कई पदों को संभाल रही हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा सभा सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा के सभी रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करने का काम चल रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











