MY SECRET NEWS

नई दिल्ली

आधार कार्ड होल्डर हैं और आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना है तो हम कुछ जानकारी आपको देने वाले हैं। इसकी मदद से आपके लिए कुछ चीजों को जानना आसान होने वाला है। अगर आप इन चीजों को फॉलो करेंगे तो काफी आसान होने वाला है। UIDAI से संबंधित आपको जानकारी देने वाले हैं। UIDAI के अपडेट की मानें तो डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तक तय की गई है। यानी आप आधार कार्ड अपडेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को इस बीच अपलोड कर सकते हैं।

किन दस्तावेज को कर सकते जमा ?
14 दिसंबर तक ID Proof, एड्रेस प्रूफ समेत जानकारी अपडेट करने के दस्तावेज को अपलोड किया जा सकता है। UIDAI की तरफ से दी गई डेडलाइन के अंतर्गत आपको ये काम पूरा करना होगा। हालांकि इससे पहले भी डेडलाइन को UIDAI की तरफ से आगे बढ़ा दिया गया है। अगर आप भी इसे पूरा करना चाहते हैं तो आज ही डॉक्यूमेंट्स अपलोड का प्रोसेस फॉलो करना चाहिए।

गैजेट (राजपत्र) की डिमांड-
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए गैजेट की जरूरत पड़ने वाली है। UIDAI की तरफ से इससे संबंधित नया फैसला लिया गया है। नाम से संबंधित बदलाव को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। दरअसल स्कैम और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। अब अगर आप नाम में बदलाव करवाना चाहते हैं तो गैजेट पेपर देना होगा। जबकि अन्य बदलाव ऐसे भी किए जा सकते हैं, लेकिन उसके लिए भी आपको सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रोवाइड करवाना होगा। हाल ही में इससे संबंधित फैसले लिए गए हैं।

UIDAI सेंटर पर जाकर करें अपडेट-
UIDAI सेंटर पर जाकर भी आप अपडेट कर सकते हैं। अगर आप DOB में कोई करेक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेंटर पर विजिट करना होगा। क्योंकि ये बदलाव ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए नजदीकी सेंटर पर जाना अनिवार्य होगा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0