मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान घूमने और देसी खाने की शौकीन हैं ये कई बार उन्होंने जाहिर भी किया है। वो राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर में हैं। इसके साथ ही लेटेस्ट तस्वीर लजीज व्यंजनों के प्रति उनके ‘प्रेम’ को दर्शाता है।
सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में स्वादिष्ट व्यंजनों की एक तस्वीर साझा की। जिसमें एक दाल, सब्जी, चावल और रोटी शामिल हैं। अभिनेत्री ने पूल के किनारे अलाव की एक तस्वीर भी साझा की, जो एक शानदार हेरिटेज होटल जैसा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट को उन्होंने कोई कैप्शन तो नहीं दिया लेकिन राजस्थान का जियोटैग लगाया।
दो थालियां और उनमें विशुद्ध राजस्थानी पकवान सजे दिखे थे। इसकी अगली तस्वीर ब्ल्यू सिटी का दीदार कराती है। ये कोलाज है। जिसमें छत है और उस पर धूप सेंकती अदाकारा हैं। इसमें उन्होंने लिखा है जोधपुर द ब्ल्यू सिटी। हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अपने पसंदीदा विंटर फूड का जिक्र था। टेबल पर सर्दियों की हरी सब्जियां रखी हुई थी
एक पर उंधियू लिखा था जबकि दूसरे पर सरसों का साग लिखा था। अभिनेत्री ने पोस्ट पर ताजा और साग पनीर स्टिकर जोड़े थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी दो पसंदीदा चीजें, सर्दी आ गई है।” इसी बीच सारा को पैपराजी से बचाते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने के लिए इकट्ठा हुए, एक बुजुर्ग व्यक्ति उसे कैमरों से बचाने के लिए आगे बढ़ा। वह आदमी काफी आगे चला गया, यहां तक कि पैपराजी से कैमरा फोन भी छीन लिया और उनके एंगल को बंद कर दिया, जिससे सारा सहित सभी लोग पूरी तरह से दंग रह गए। हंगामे के बीच अभिनेत्री ने अपने हाथों से इशारा करते हुए पूछा, “क्या हो रहा है?”
अभिनेत्री आयुष्मान खुराना के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित (अभी तक शीर्षकहीन) फिल्म को एक जासूसी कॉमेडी बताया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









