बाड़मेर.
बाड़मेर के सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिगड़े बोल देखने को मिले हैं। संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है।
दरअसल, ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर सेड़वा में चल रही सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पुनिया ने विवादित बयान देते कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे। जब कांग्रेस विधायक ने ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ कहीं कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विवादित बयानों से रह चुका है कांग्रेसी नेताओं का नाता
राजस्थान में कांग्रेसी के नेताओं के कई विवादित बयान सामने आ चुके है। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरज गुर्जर ने हाल ही एक विवादित बयान दिया था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अपने विवादित बयान से हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई प्रेम से नहीं मानता है, तो जरबे मेलने (जूते मारने) लिए आपका बेटा धीरज तैयार है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र