नई दिल्ली/भोपाल
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा हुई। कल देर शाम हुई इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार, दुर्गादास उईके, जार्ज कुरियन, एल. मुरुगन एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा के लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आने वाले समय में दो तरह के कार्यक्रम प्रारंभ होने वाले हैं। 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व होगा जिसमें जनहितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूसरा आयोजन हर घर जनसंपर्क कार्यक्रम का होगा जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित सभी केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने बैठक में सहभागिता की और वे प्रदेश के लिए विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र