Congress MLA Valmiki attacked the government for favoritism in MLA fund.
- मोहन सरकार विपक्ष विरोधी, जनता के साथ कर रही भेदभाव
भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा से विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। एमएलए वाल्मीकि ने कहा कि मोहन सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार नहीं कर रही है। वह विपक्ष के विधायकों की लगातार उपेक्षा कर रही है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

हम सभी विपक्ष के विधायक राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग पार्टियों में है, लेकिन हम सब क्षेत्र की जनता के लिए जवाबदेह होते है। मोहन सरकार ने सभी दलों के विधायकों को समान रूप बजट देने का बोला था, लेकिन उसमें जमकर पक्षपात हो रहा है। सरकार विधायकों की व्यक्तिगत रूप से भले ही मदद ना करें लेकिन जनता के कार्यों के लिए उसे सहयोग करना चाहिए।
विधायक बाल्मीकि ने मोहन सरकार से आग्रह किया है कि विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से चले ताकि जनहित के मुद्दे विधानसभा पटल पर रखे जा सके।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











