न्यूयॉर्क
फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने शादी का ऐलान किया है। उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तो वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- हमेशा के लिए अब शुरू।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 2024 को सगाई का ऐलान किया है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया है।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज भी शेयर करते थे। सेलेना की उम्र 32 साल है और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। वो 36 साल के हैं।
बधाइयों का लग गया तांता
सेलेना ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया, बधाइयों का तांता लग गया। सेलेना की दोस्त टेलर स्विफ्ट ने लिखा कि वो शादी में फ्लावर गर्ल होंगी, जोकि दुल्हन के साथ-साथ होती है। जेनिफर एनिस्टन से लेकर कार्डी बी तक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कौन हैं बेनी ब्लैंको?
Benny Blanco का पूरा नाम Benjamin Joseph Levin है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वो अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और ऑथर हैं। जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं।
8 अरब से ज्यादा है नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेना की साल 2024 में नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर (8,48,59,17,200.00 भारतीय रुपये) है। वो अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 423M फॉलोअर्स हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











