रायपुर
त्योहारी सीजन से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। दरअसल, आज मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस रुटीन चेकिंग में लगी हुई थी। इस दौरान कार्टून से लोड एक अशोक ले-लैण्ड वाहन को पुलिस जवानों ने तलाशी के लिए रोका और जब उन्होने कार्टून को खोलकर देखा तो दंग रह गए, क्योंकि कार्टून के भीतर चांदी की सिल्लियां रखी हुई थी। इसके बाद जब दूसरे कार्टूनों को खोला गया तो उनमे भी चांदी की सिल्लियां मिली।
वाहन में सवार युवक सन्नी कुमार सिंह चांदी के स्वामित्व से सम्बंधित कोई वैलिड डॉक्यूमेंट पुलिस को नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने चांदी की सिल्लियों से भरे 51 कार्टूनों को बरामद किया है।
बता दें कि चेकिंग के दौरान चांदी का जखीरा मिलने की सूचना पुलिस ने जीएसटी विभाग को दी, जिसके बाद जी.एस.टी टीम ने मौके पर पहुंचकर चांदी को जब्त किया। जीएसटी द्वारा जब्त चांदी का कुल वजन 928 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए आकी गई है। मामले में जीएसटी की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











