भोपाल
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित जवाहर चौक गुरुद्वारा तात्या टोपे नगर में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने वीर बालकों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतह सिंह जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि साहिबजादो का बलिदान दिवस हमें हमेशा ही मातृभूमि और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों और त्याग की भावना का स्मरण करता रहेगा, गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बालकों ने धर्म की रक्षा के लिए अल्प आयु में ही अपना बलिदान दे दिया, सिख पंथ में धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने की परंपरा सदियों पुरानी है मातृभूमि की रक्षा और धर्म की सुरक्षा के लिए ही सिख धर्म अपनी एक अलग ही पहचान रखता है।
वीर बालक दिवस हमें अपने बच्चों को सिख पंथ के मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में शिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है, हमें अपने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो शाहादत की कहानी सुनाई चाहिए और उन्हें धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। सिख पंथ के हमारे गुरुओं ने देश और धर्म की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए हैं उसे भूल पाना संभव नहीं है यह देश हमेशा उन्हें याद रखेंगा। इस अवसर पर मंजीत सिंघ जी, जोगेंदर सिंघ जी, बी. एस. सालवेदी जी, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष श्री सोनू पालीवाल, पार्षद श्रीमती आरती अनेजा, पार्षद श्रीमती बृजुला सचान, राकेश जैन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








