रायपुर
राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए.
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं.
पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे. चुनाव आयोग बताएगा. सरकार की तैयारी पूरी है. उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए. वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया. लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है. प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है. 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









