मुंबई,
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर सभी के लिए ‘खुशी और उम्मीद’ के पौधे रोपे, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई।
सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह परिवार के साथ पौधे लगाती नजर आईं। पौधे के साथ उन्होंने एक कार्ड भी लगाया, जिस पर लिखा था, अस्तित्व को कृतज्ञता, करुणा, प्रेम, खुशी और उम्मीद से भरने के लिए धन्यवाद। साझा किए गए वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी की खुशी और उम्मीद के लिए पौधे लगाना।”
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्ट साझा करती रहती हैं और प्रशंसकों को अक्सर नए झलक दिखाती रहती हैं। अभिनेत्री पति और बेटी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक क्लिप डाली, जिसमें देवी समंदर किनारे बीच पर खेलती नजर आईं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप को फिर से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह बहुत प्यारा है! छोटी सी एंजल के लिए एड-ए-मम्मा को चुनने के लिए धन्यवाद।” (एड-ए-मम्मा आलिया भट्ट के ब्रांड का नाम है।)
बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं। सीरीज का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था और कहानी को विक्रम भट्ट ने तैयार किया था।
‘डेंजरस’ में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर, सोनाली राउत, नताशा सूरी और सुयश राय भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इस सीरीज का प्रीमियर 2020 में एमएक्स प्लेयर पर हुआ था।
वहीं, बिपाशा बसु के पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक्शन थ्रिलर ‘फाइटर’ में नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म में करण सिंह के साथ ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Simply want to say your article is as surprising. The clarity in your post is just excellent and i could assume you are an expert on this subject. Well with your permission let me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please carry on the enjoyable work.