MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 1:54 pm

राशिफल, शनिवार 11 जनवरी 2025, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि: मेष राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। 17 जनवरी के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। दोपहर बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला या संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। मन पर नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में वृद्धि की गति बढ़ेगी।

मकर राशि :मकर राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि:कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि:मीन राशि वालों का मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

Loading spinner

1 thought on “राशिफल, शनिवार 11 जनवरी 2025, जानिए क्या कहती है आपकी राशि”

  1. Thanks for another wonderful post. Where else could anyone get that type of info in such a perfect way of writing? I have a presentation next week, and I’m on the look for such info.

    Loading spinner
    Reply

Leave a Comment