Grand welcome to Shiv Swaraj Rath Yatra for the grand equestrian statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj
भोपाल। छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 8 फीट ऊंची अश्वरूड प्रतिमा जापान की राजधानी टोकियो में स्थापित होने जा रही है जिसके निमित्त शिव स्वराज रथयात्रा भारत के 9 राज्यों से होते हुए झीलों की नगरी भोपाल के मराठी संस्कृतिक मंडल में सोमवार सुबह 10:00 बजे आगमन हुआ था रथ यात्रा का ढोल धमाके एवं आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मराठी समाज द्वारा किया गया।
इस गौरवशाली रथयात्रा का स्वागत एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह यात्रा एसआईओ ऑर्गेनाइजेशन संस्था के माध्यम से आयोजित की गई है जिसके अध्यक्ष उत्तमराव मांडरे के मार्गदर्शन में यह यात्रा संपन्न हो रही है
इस यात्रा के आयोजन में मुख्य भूमिका रही डॉ.संतोष गोडबोले, दीपाली सोनवाने,यात्रा के स्वागत में मराठी सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष महेश ठकार
मराठी सांस्कृतिक मंडल के सचिव विनोद विसे, रविंद्र संकपाल, श्रीराम सिंह भोगे, तथा सैकड़ो की संख्या में मराठी समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे तथा इस रथ यात्रा को आगे की यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित कर उन्हें मराठी मंडल का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र