MY SECRET NEWS

Thursday, June 18, 2026 1:36 am

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में एक नाव में आग लग गई है, 20 लोग थे सवार

मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में एक नाव में आग लग गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस नाव पर 18-20 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे एक मछली पकड़ने वाली नाव में भीषण आग लग गई। आग लगने का वास्तविक कारण क्या है, इसके बारे में फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

आग लगने की इस घटना में नाव 80 प्रतिशत जल गई। नाव के ऊपर लगा जाल भी जल गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव का मालिक साखर गांव का राकेश मारुति है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया और आग बुझाने का काम जारी है।

रायगढ़ एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ''रायगढ़ जिले के अक्षी अलीबाग में तट से 6-7 समुद्री मील दूर राकेश गण नामक व्यक्ति की मछली पकड़ने वाली नाव में सुबह 3-4 बजे के आसपास आग लग गई। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने नाव से सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।''

इससे पहले भी एक नाव में आग लग चुकी है। 2 दिसंबर 2023 को अलीबाग के मांडवा पोर्ट पर एक निजी स्पीड बोट में आग लग गई थी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए थे। मुंबई गेटवे से मांडवा बंदरगाह में प्रवेश कर रही एक नाव में आग लग गई थी। आग नाव में लगे जनरेटर के कारण लगी थी। नाव घाट से लगभग 300 मीटर दूर खड़ी थी। इस दुर्घटना में नाव को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। सौभाग्यवश, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

Loading spinner

Leave a Comment