कल्याण
महाराष्ट्र के कल्याण में एक 13 साल के आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। रविवार शाम 7 बजे उसने ये खौफनाक कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में उसने स्कूल के एक टीचर और कुछ छात्रों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। कोलशेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि बच्चे ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में उसने एक शिक्षक और कुछ सहपाठियों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, छात्र मुंबई के पास कल्याण पूर्व के एक नामी स्कूल में पढ़ता था। रविवार शाम को उसके घर पर उसका शव मिला, जब उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह स्कूल में आर्ट पढ़ाने वाली दीपिका नाम की टीचर और छात्रों की प्रताड़ना से वह बेहद परेशान है। दीपिका टीचर और एक साथी के मानसिक दबाव और उत्पीड़न को सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसके कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। छात्र के इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Hey! I simply want to give an enormous thumbs up for the great information you have right here on this post. I will be coming back to your blog for more soon.
I discovered your blog site on google and check a few of your early posts. Continue to keep up the very good operate. I just additional up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking forward to reading more from you later on!…
I was recommended this website by my cousin. I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my problem. You’re amazing! Thanks!