रायपुर
रायपुर में दोपहर बाद बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गई हैं। सभी खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला सिलियारी के गोड़ी गांव का है। लड़की की पहचान कामिनी साहू (17) के रूप में हुई है।
वहीं कांकेर में तेज आंधी में खेत में बिजली का तार गिर गया। इसकी चपेट में आकर मादा भालू और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव भालुओं का शव देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन बुधवार और गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ से अगले सप्ताह तक मानसून लौट जाएगा।
बलरामपुर के रामानुजगंज में सबसे ज्यादा बारिश
मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर के रामानुजगंज में 60 मिमी बारिश हुई। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









