वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Like Rahul Gandhi, Aditya Thackeray will also launch a surgical strike on vote theft. मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है। जिसमें मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में जिक्र है। इन सभी गड़बडिय़ों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे। हालांकि कब खुलासा करेंगे, यह नहीं बताया।आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्र्रम में कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में जो नतीजे आए हमने उसे स्वीकार किया, लेकिन ये सरकार ठीक से काम क्यों नहीं कर रही है। आप देखते हैं कि एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर कभी अपने गांव में जाकर रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता।ठाकरे ने कहा कि कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता है। जिस तरह से सरकार चल रही है उस पर समझौता नहीं हो सकता, जिस तरह बीएमसी को लूटा जा रहा है उस पर समझौता नहीं हो सकता। जिस तरह राज्य को लूटा जा रहा है इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी भी बुरे रिश्ते नहीं थे और राहुल गांधी से भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। बीजेपी के हिन्दुत्व से सहमत नहींबीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है। हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है। मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है। नेपो किड के आरोपों पर दिया जवाबआदित्य ठाकरे ने राजनीति में नेपो किड होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने विरासत का गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं अपने दादा का पोता है और मेरी ब्लडलाइन इस परिवार की है। उन्होंने कहा कि ये एक मात्र ऐसा पेशा है जहां आपका एक अच्छा निर्णय एक अरब लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।भारत के पड़ोस में जेन-जी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरने कहा कि इन आंदोलनों के मूल में जाना होगा। ये समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है, बेरोजगारी, असानता, ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। क्या इस बारे में बात की जा रही है। 2029 में देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर चेहरा नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी? इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये फैसला देश की जनता करेगी। recent visitors 95

शिक्षक का कमाल: 2,900 रुपये में बनाई एआई मैडम, 95 प्रतिशत बढ़ गई हाजिरी

शिक्षक का कमाल: 2,900 रुपये में बनाई एआई मैडम, 95 प्रतिशत बढ़ गई हाजिरी

Teacher’s amazing feat: AI Madam created for Rs 2,900, attendance increased by 95% Recorded in India Book Recorded in India Book में दर्ज भोपाल। Recorded in India Book एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों को इससे जुड़े इनोवेशन के लिए प्रेरित किया है। बाहर के देशों में तो एआई से जोड़कर लोग नए-नए प्रयोग कर ही रहे हैं। भारत में भी प्रतिभाएं सामने या रही हैं। झांसी के एक सहायक शिक्षक मोहनलाल सुमन ने कम खर्च में एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रोबोट शिक्षक बनाया, जिसे एआई टीचर कहा जा रहा है। इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स 2025 में जगह मिली है।मोहनलाल ने सिर्फ 2,900 रुपये खर्च करके सर्वो मोटर, तारों और फे्रम से इस रोबोट को तैयार किया। यह रोबोट अब स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। इसका नाम सुमन मैडम रखा गया है। सुमन मैडम ने मई में राजापुर गांव के कम्पोजिट स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था, जिसके बाद से स्कूल की हाजिरी 65 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई। बच्चे सुमन मैडम की क्लास छोडऩा नहीं चाहते। हर विषय के सवालों का जवाब Recorded in India Bookमोहनलाल बताते हैं कि उनके द्वारा बनाई गई एआई रोबोट सुमन मैडम कभी थकती नहीं है। वह हर विषय के सवालों का जवाब देती है, बच्चों की तारीफ करती है और पहेलियां पूछती है। बच्चे उनके साथ पढ़ाई का मजा लेते हैं और उत्साह के साथ क्लासरूम में आते हैं। अब इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के चीफ एडिटर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। यह सम्मान उन्हें इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने इतने कम खर्च में एआई रोबोट बनाया है। पढ़ाने के साथ-साथ सुनाती है कहानी-कविता Recorded in India Bookसुमन मैडम बच्चों सिर्फ पढ़ाती ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। एआई टीचर सुमन मैडम बच्चों को कहानियां कहानी सुनाती है, कविता सिखाती है और साइंस पढ़ाने से लेकर ड्रॉइंग करने में भी मदद करती है। सुमन मैडम के चेहरे पर भाव भी आते हैं, आंखों की पलक झपकने से लेकर होठों के मूवमेंट तक भी होते हैं, ये सब मोटर के सहारे होते हैं। इससे बच्चे सुमन मैडम से जुड़ाव महसूस कर पाते हैं। गैर-शैक्षिक काम से आया आइडिया Recorded in India Bookमोहनलाल को यह रोबोट बनाने का विचार तब, आया जब उन्होंने देखा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षिक काम करने पड़ते हैं, जैसे मिड-डे मील की देखरेख या चुनाव ड्यूटी। इन कामों की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन सुमन मैडम ने इस कमी को पूरा किया। उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी की मदद से एक लकड़ी के पुतले में एआई असिस्टेंट फिट किया और उसे स्कूल के लिए तैयार किया। recent visitors 94

अजाक्स को मिले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस (IAS)अफसर, जो हर मंच पर रखेंगे समाज की बात

अजाक्स को मिले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस (IAS)अफसर, जो हर मंच पर रखेंगे समाज की बात

Ajax has acquired three capable senior IAS officers, who will represent society on every platform. भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) को संघ की विचारधारा से मेल खाने वाले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस अफसर मिल गए हैं। यह अफसर अब समाजहित और उनके अधिकारों की बात हर मंच पर प्रमुखता से रखेंगे। क्योंकि यह तीनों ही अफसर प्रशासनिक अनुभवी हैं। मप्र के ही हैं, जो जमीनी हकीकत से वाकिफ हैं। इनके आने से जहाँ संघठन के काम में तीन गुना तेजी आएगी, वहीं प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया का बोझ भी क़ुछ हद तक कम हो जाएगा। हालांकि संघठन की बागडोर उन्हीं के हाथों में रहेगी, क्योंकि वे अब फूल टाइम संघ को आगे बढ़ाने दे रहे हैं। काफ़ी विचार-मंथन के बाद तीनों अफसरों को प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। 21 सितम्बर 2025 को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। रीवा कमिश्नर आईएएस बीएस जामोद और कृषि कल्याण विभाग मंत्रालय के उपसचिव आईएएस संतोष वर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग मंत्रालय के सचिव आईएएस विशेष गढ़पाले को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस जामोद की नियुक्ति के आदेश की एक प्रतिलिपि रीवा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है। आईएएस वर्मा और गढ़पाले की नियुक्ति के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मंत्रालय के अलावा भोपाल कमिशनर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को एक-एक प्रतिलिपि भेजी गई है। तीनों अफसरों ने प्रान्ताध्यक्ष व पूर्व एसीएस जेएन कंसोटिया का आभार माना है। जल्द ही इन वरिष्ठ अफसरों शपथ समारोह आयोजित होगा, जिसमें विधिवत रूप से शपथ लेंगे और काम करना शुरू कर देंगे। संघठन में होगा नई ऊर्जा का संचार अजाक्स मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया और महासचिव हरिमोहन अहिरवार समेत अन्य के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के इन तीन वरिष्ठ अफसरों के अजाक्स के विधिवत पदाधिकारी बनने से निश्चित ही संघठन में नई ऊर्जा आएगी और अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ मिलकर उत्साह के साथ काम करेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने दी बधाई इन अफसरों के अजाक्स में प्रदेश स्तर की नई जिम्मेदारी मिलने पर महासचिव (प्रशासन) इंजी. एस एल सूर्यवंशी, महासचिव गौतम पाटिल, सचिव इंजी. एमसी अहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर श्रवण, भोपाल संभागीय अध्यक्ष वंशीलाल, भोपाल जिलाध्यक्ष विनोद बट्टी, मंत्रालय इकाई अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया, मंत्रालय इकाई महासचिव हरिमोहन अहिरवार, मंत्रालय महिला इकाई अध्यक्ष विमला हिरकने, अजाक्स के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा मप्र विपणन संघ के विभागीय प्रान्त अध्यक्ष सत्य विजय चन्दन, मिथलेश सोनकर, अर्जुन सिंह ठाकुर समेत प्रदेशभर के सभी संभागीय, जिला इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों और अजाक्स से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनायें भी दीं। recent visitors 209

तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों को अजाक्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी

तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों को अजाक्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Three senior IAS officers have been given significant responsibilities in Ajax. भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईएएस अफसर को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। 21 सितम्बर को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। रीवा कमिश्नर आईएएस बीएस जामोद और कृषि कल्याण विभाग मंत्रालय के उपसचिव आईएएस संतोष वर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग मंत्रालय के सचिव आईएएस विशेष गढ़पाले को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस जामोद की नियुक्ति के आदेश की एक प्रतिलिपि रीवा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है। आईएएस वर्मा और गढ़पाले की नियुक्ति के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मंत्रालय के अलावा भोपाल कमिशनर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को एक-एक प्रतिलिपि भेजी गई है। तीनों अफसरों ने प्रान्ताध्यक्ष व पूर्व एसीएस जेएन कंसोटिया का आभार माना है। जल्द ही इन वरिष्ठ अफसरों शपथ समारोह आयोजित होगा, जिसमें विधिवत रूप से शपथ लेंगे और काम करना शुरू कर देंगे। संघठन में होगा नई ऊर्जा का संचारअजाक्स मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया और महासचिव हरिमोहन अहिरवार समेत अन्य के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के इन तीन वरिष्ठ अफसरों के अजाक्स के विधिवत पदाधिकारी बनने से निश्चित ही संघठन में नई ऊर्जा आएगी और अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ मिलकर उत्साह के साथ काम करेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने दी बधाईइन अफसरों के अजाक्स में प्रदेश स्तर की नई जिम्मेदारी मिलने पर महासचिव (प्रशासन) इंजी. एस एल सूर्यवंशी, महासचिव गौतम पाटिल, सचिव इंजी. एमसी अहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर श्रवण, भोपाल संभागीय अध्यक्ष वंशीलाल, भोपाल जिलाध्यक्ष विनोद बट्टी, मंत्रालय इकाई अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया, मंत्रालय इकाई महासचिव हरिमोहन अहिरवार, मंत्रालय महिला इकाई अध्यक्ष विमला हिरकने समेत प्रदेशभर के सभी संभागीय, जिला इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों और अजाक्स से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनायें भी दीं। recent visitors 111

बिस्टान नगर परिषद विवाद: कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी बनी कानूनी कार्रवाई

बिस्टान नगर परिषद विवाद: कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी बनी कानूनी कार्रवाई

Bistan Municipal Council dispute: An altercation between an employee and a councillor led to legal action. खरगोन। जिले की Bistan Municipal Council dispute में शुक्रवार को हुए विवाद ने न सिर्फ नगर परिषद कार्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का माहौल गर्मा दिया। यहां एक महिला कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद घटना ने और तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की महिला कर्मचारी भूरि पिता नारायण और पार्षद राजेश प्रजापत के बीच किसी काम को लेकर बहस हुई। देखते-देखते बहस तीखी तकरार में बदल गई। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उसके साथ अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। महिला का कहना है कि यह व्यवहार न केवल उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करता है बल्कि महिला सम्मान पर भी चोट पहुंचाता है। Bistan Municipal Council dispute घटना के बाद महिला कर्मचारी सीधे थाने पहुंचीं और पूरी बात पुलिस को बताई। बिस्टान थाने में महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम के चलते नगर परिषद कार्यालय सहित थाने में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारी भी थाने पहुंचे और महिला कर्मचारी के समर्थन में खड़े हुए। कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है, जिससे कार्य करने में दिक्कत आती है। Bistan Municipal Council dispute वहीं, स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। एक ओर लोग महिला कर्मचारी के समर्थन में हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि विवाद को इतना बढ़ाना ठीक नहीं था और इसे कार्यालय स्तर पर ही सुलझा लिया जाना चाहिए था। हालांकि, अब मामला कानूनी रूप ले चुका है और पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र की निगाहें इस प्रकरण पर टिकी हुई हैं। पुलिस विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगा कि हकीकत क्या थी और किसकी गलती से विवाद ने इतना बड़ा रूप लिया। यह घटना न केवल शासकीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी को भी उजागर करती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले का क्या परिणाम निकलता है। recent visitors 110

नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

Namo Marathon Run: Youth display enthusiasm and patriotic zeal जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर ! सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नमो मैराथन रन का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम से किया गया।जो विकसित और आत्म निर्भर भारत की थीम पर आयोजित था। देशभर के 45 शहरों में एक साथ हो रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह थे। साथ ही सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिथियों ने मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की मैराथन शुभारम्भ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है, जो नशा मुक्त भारत,आत्मनिर्भर भारत और फिट इंडिया को बढ़ावा देता है। उन्होंने नशा से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर उससे दूर रहने को कहा और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।रेस की शुरुआत अशोका होटल के सामने से हुई, जहां पर मंत्री सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पहले लड़कों की दौड़ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद लड़कियों की रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन प्रतिभागियों ने अग्रवाल चौक होते हुए ओवर ब्रिज से महानदा, छोटीलाइन,शास्त्री ब्रिज, तीन पट्टी मार्ग होते हुए रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इन्हें मिला पुरस्कार नमो मैराथन में अमरदीप पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही अखिलेश यादव द्वितीय तथा तृतीय स्थान राजेंद को मिला। बालिकाओं में कोमल साहू प्रथम स्थान पर रही। अंशिका लोधी द्वितीय तथा नेहा यादव को तृतीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100 और तृतीय पुरस्कार 2100 नगद दिया गया साथ ही ट्रैक सूट, रनर शू और ट्रॉफी प्रदान किया गया।इसके साथ ही 7 अन्य धावकों को प्रथम दसवां स्थान प्राप्त किया उन्हें सांत्वना पुरस्कर भी दिया गया।नमो मैराथन रन में हजारों युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरा माहौल जोश, देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा। इस रन का उद्देश्य आत्मनिर्भर व विकसित भारत के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। recent visitors 105

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

97 guides of Kanha National Park received three-day refresher training मंडला । विश्व प्रसिद्ध Kanha National Park में पर्यटकों को बेहतर सफारी अनुभव और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क प्रबंधन द्वारा 97 गाइडों के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खटिया स्थित ईको सेंटर में सरही और खटिया रेंज के गाइडों को नेचरलिस्ट ट्रेनरों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को संपन्न इस शिविर में गाइडों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और पर्यटक संवाद कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई । प्रशिक्षण की शुरुआत नेचर सफारी से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को जंगल की विविधता, तितलियों, पक्षियों, सरीसृपों और पार्क के नियमों के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। संचार कौशल पर विशेष सत्र आयोजित कर गाइडों को पर्यटकों के साथ प्रभावी संवाद बनाने की तकनीकें बताई गईं। नेचर ट्रेल के दौरान गाइडों ने जंगल के वातावरण को नजदीक से समझा और प्रमुख शाकाहारी प्रजातियों के साथ-साथ आदिवासी जीवनशैली पर विशेष जानकारी प्राप्त की । रोचक सत्रों के माध्यम से गाइडों को जानवरों के व्यवहार, केस स्टडी और रोल प्ले के जरिए व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने का अवसर मिला। “कौन कितना है हटके” जैसे इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रशिक्षण को और अधिक ज्ञानवर्धक बनाया ।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ याजुवेंद्र उपाध्याय, स्नेहा सुंदरम, अभिलाष वर्शी, आशीष कछवाहा और फील्ड बायोलॉजिस्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए गाइडों को पर्यटकों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और कान्हा की विशेषताओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के टिप्स दिए।कान्हा प्रबंधन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद गाइड पर्यटकों को न केवल वन्यजीवों और जंगल की अनोखी जैव विविधता से परिचित कराएंगे, बल्कि संरक्षण और स्थानीय संस्कृति के महत्व को भी प्रभावी ढंग से समझा पाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को कान्हा भ्रमण के दौरान और अधिक समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। recent visitors 71