MY SECRET NEWS

Saturday, June 20, 2026 12:55 am

आज रोहतक जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, जानें कितने दिनों की मिली पेरोल

रोहतक

साध्वी यौन शोषण व हत्या के मामले में रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा Gurmeet Ram Rahim एक बार फिर से रोहतक जेल से बाहर निकल गया हैं। उसे 21 दिन की फरलो दी गई है।जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम ने फरलो के लिए एप्लीकेशन दी थी। जिसके आधार पर उसे 21 दिन की फरलो दी गई है और आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे के आसपास पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में ले जाया गया।

बरनावा आश्रम में मनाएगा अपना जन्मदिन

अब गुरमीत राम रहीम 21 दिन फरलो की अवधि के दौरान 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा। जेल में बंद होने के बाद गुरमीत राम रहीम 11वीं बार जेल से बाहर आया है।

गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमीत राम रहीम को बार-बार फरलो व पैरोल दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि जेल नियमों के अनुसार जेल प्रशासन को ही यह अधिकार है कि वह गुरमीत राम रहीम की फरलो या पैरोल पर फैसला ले।

11वीं बार आया जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है और यह 11वीं बार है जो गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर जेल से बाहर निकल गया है।

राम रहीम को अब तक मिली फरलो और पैरोल

    24 अक्टूबर 2020: मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।
    21 मई 2021: दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल।
    7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो।
    जून 2022: 30 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम भेजा गया।
    14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम में रहा।
    21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल, शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल हुआ।
    20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।
    21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो, बागपत आश्रम गया।
    जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल।

 

Loading spinner

Leave a Comment