कांबली के करीबी क्रिकेट मित्रों ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है

नई दिल्ली क्रिकेट जगत हाल ही में उस वक्त बेहद हैरान रह गया, जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का लड़खड़ाने वाला वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नजर आया कि कांबली को ना सिर्फ चलने में बल्कि खड़े होने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्हें कुछ कदम चलने के लिए तीन लोगों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, कांबली की हेल्थ पर अब एक अहम अपडेट सामने आया है। कांबली के करीबी क्रिकेट मित्रों ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है। कांबली के स्कूल के क्लासमेट रिकी और प्रथम श्रेणी के अंपायर मार्कस ने गुरुवार को अपने दोस्त से मुलाकात की। दोनों ने बताया कि कांबली ने कहा, "मैं ठीक हूं, सोशल मीडिया पर विश्वास मत करो।" हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्कस ने कहा, ''जब हम उनसे मिले तो वह बहुत खुशमिजाज लग रहे थे। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पुराना है। उनके पेट पर चर्बी नहीं है और वह अपना खाना भी अच्छे से खाते हैं। पूरा परिवार मौजूद था और एक-दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहा था। उनके बेटे क्रिस्टियानो भी अपने पिता की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह अपने पिता से बैटिंग टिप्स ले रहे थे।'' रिकी और मार्कस ने गुरुवार दोपहर को लगभग पांच घंटे कांबली के साथ बिताए। कांबली ने इस दौरान 1990 के दशक में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की खतरनाक बॉडीलाइन गेंदबाजी का सामना करने और दिवंगत स्पिन जादूगर शेन वार्न से भिड़ने की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों की यादें ताजा कीं। उन्होंने पुरानी हिंदी गाने भी गाए। 52 वर्षीय कांबली को पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रही हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी। कांबली ने अपने करियर के शुरुआती दौर में घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 129 मैचों में 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। कांबली ने 1991 में भारत के लिए पदार्पण किया। उन्होंने पहला इंटरेशनल मैच शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। यह वनडे मैच था। कांबली ने अपने करियर में 104 वनडे मैचों 2477 रन बनाए। उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन जुटाए। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 129 मैचों में 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए।   recent visitors 96

भारत करेगा डे-नाइट टेस्ट प्रैक्टिस, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान खेलना होगा एक डे-नाइट टेस्ट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चार नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए यह सीरीज बहुत ज्यादा अहम होने वाली है, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में इस सीरीज के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच जीतना चाहेंगे। भारतीय टीम को पांच में से एक टेस्ट मैच डे-नाइट खेलना है। डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने को मिलेगा। भारतीय टीम प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। यह 1991-92 के बाद पहला मौगा होगा जबकि इन दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भारतीय टीम 30 नवंबर से कैनबरा के मनुका ओवल में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय डे-नाइट प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारतीय टीम की एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारी में मदद करने के लिए यह प्रैक्टिस मैच कार्यक्रम में जोड़ा गया है। भारत ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 2020-21 में एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था, जहां भारतीय टीम 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, भारत ने वो मैच आठ विकेट से हराया था। भारत के लिए सीरीज का आगाज बहुत भयानक था, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था। भारत ने इसके बाद मेलबर्न टेस्ट आठ विकेट से जीता, सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटा, जबकि ब्रिसबेन टेस्ट तीन विकेट से जीता था। 1st Test Match, पर्थ टेस्ट, 22-26 नवंबर 2024 2nd Test Match, एडिलेड डे-नाइट टेस्ट, 6-10 दिसंबर 2024 3rd Test Match, ब्रिसबेन टेस्ट, 14-18 दिसंबर 2024 4th Test Match, मेलबर्न टेस्ट, 26-30 दिसंबर 2024 5th Test Match, सिडनी टेस्ट, 3-7 जनवरी 2025   recent visitors 81

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हुआ मौके पर ही आवेदनों का निराकरण

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ, जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं   जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हुआ मौके पर ही आवेदनों का निराकरण श्रमिक परिवारों को दी 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि   महतारी वंदन योजना के लिए बहनों ने जताया अभार रायपुर जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बहनों की राखी इस बार शानदार रहेगी। भाईयों के लिए अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियांे ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है। रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने रायपुर शहर के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को मोटराईज्ड ट्राई सायकल प्रदान किया। रक्षाबंधन के तोहफे में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति मुख्यमंत्री से बिलासपुर की रिशी अग्रवाल और बेमेतरा जिले की सिद्धका गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है। रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द प्रेषित करूंगा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा बालोद निवासी बोधन लाल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। लक्ष्य के इलाज की होगी व्यवस्था रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे की बीमारी के संबंध में इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के पिता ने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद मुझे नई उम्मीद जगी है। खपरी गांव को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति जनदर्शन कार्यक्रम में बालोद जिला के ग्राम पंचायत खपरी ब की सरपंच श्रीमती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। recent visitors 107

इंदौर से दुबई की सीधी उड़ान बंद, शारजाह की रहेगी जारी, फेरे भी बढ़ाए

 इंदौर  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर और दुबई के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी है। आखिरी उड़ान गुरुवार रात इंदौर से रवाना हुई। एयरलाइन ने इस रूट पर बुकिंग लेना बंद कर दिया है। संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए, एयरलाइन ने शारजाह के लिए अपनी उड़ानों की आवृत्ति बढ़ा दी है। अब इंदौर और शारजाह के बीच सप्ताह में दो उड़ानों की जगह चार उड़ाने होंगी। जो यात्री इंदौर से दुबई की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अब शारजाह से होकर जाना होगा। 17 महीनों तक चली दरअसल, 30 मार्च, 2023 को शुरू हुई सीधी इंदौर-दुबई उड़ान लगभग 17 महीनों तक चली। उद्योग के जानकारों के अनुसार, दुबई हवाई अड्डे पर उपयुक्त स्लॉट उपलब्ध न होने के कारण सीधी उड़ान बंद की जा रही है। शुरुआत में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अप्रैल 2023 में इंदौर और शारजाह के बीच हफ़्ते में तीन उड़ाने शुरू की थीं। सीधी दुबई उड़ान शुरू होने के साथ, शारजाह उड़ान की आवृत्ति घटाकर हफ़्ते में दो दिन कर दी गई थी। अब, बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए, एयरलाइन ने इंदौर और शारजाह के बीच हफ्ते में चार उड़ाने संचालित करने का निर्णय लिया है। शारजाह होते हुए जाएंगे दुबई उड़ान बंद होने से, यात्रियों को अब शारजाह की यात्रा करनी होगी और फिर सड़क मार्ग से दुबई जाना होगा। इससे यात्रियों का खर्च बढ़ेगा। हालांकि, दुबई की तुलना में शारजाह हवाई अड्डे पर कम यातायात होने से यात्रियों को चेक-इन और चेक-आउट प्रक्रियाओं के मामले में कम समय लगेगा। इसकी अपेक्षा विमान कंपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उडा़न को बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी। यह उड़ान शारजाह से रविवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को इंदौर आएगी और इंदौर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान वापस रवाना होगी। शारजाह का कम किया था फेरा इंदौर और शारजाह के बीच एक अप्रैल 2023 में सप्ताह में तीन दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उडा़न शुरू की थी। शुक्रवार को दुबई की उड़ान भी संचालित होती थी। इस वजह से शारजाह की शुक्रवार की उड़ान को बंद कर दिया गया था। दोनों उड़ान एक ही दिन होने से शारजाह उड़ान को कम यात्री मिल रहे थे। वर्तमान में सप्ताह में दो दिन ही शारजाह उडा़न संचालित हो रही है। शारजाह से दुबई जाना पड़ेगा इंदौर से दुबई के लिए चलने वाली एकमात्र सीधी उडा़न की बुकिंंग बंद हो चुकी है। इंदौर से यात्रियों को शारजाह पहुंचकर सड़क मार्ग से दुबई जाना हाेगा। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त राशि का भार भी पड़ेगा। दुबई की अपेक्षा शारजाह एयरपोर्ट पर उडा़नों का संचालन कम होने से यात्रियों को चेकइन और चेकआउट में परेशानी नहीं होगी। यह रहेगा शारजाह का शेड्यूल     इंदौर-शारजाह – आईएक्स 255 उड़ान इंदौर से रात्रि 12.10 बजे रवाना होकर यूएई समय अनुसार 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।     शारजाह-इंदौर – आईएक्स 256 उड़ान यूएई समय अनुसार 17.50 बजे शारजाह से रवाना होकर रात्रि 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।   recent visitors 99

पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को बधाई देते हुए हरभजन सिंह से हुई ये बड़ी गलती, फैन्स ने जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। ओलंपिक गेम्स में यह पहला मौका था, जब मेंस जैवलिन थ्रो में पोडियम पोजिशन में कोई भी यूरोपियन एथलीट नहीं था। अरशद के एक फेक अकाउंट से उनकी और नीरज चोपड़ा की साथ फोटो शेयर की गई है और इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि हम हमेशा नैचुरल दोस्त रहेंगे। अरशद के इस फेक अकाउंट की इस पोस्ट को हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर दिया है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अरशद तुमको बधाई। शानदार फोटो, खेल सभी को जोड़ देता है। मजेदार बात ये है कि भज्जी ने अपनी ट्वीट में अरशद नदीम के सही ट्विटर (अब X) प्रोफाइल को टैग किया है। हरभजन सिंह को इस पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जिस प्रोफाइल की पोस्ट हरभजन सिंह ने शेयर की है, उसके इंट्रोडक्शन में ही लिखा है कि यह अरशद नदीम का पैरोडी अकाउंट है। नीरज और अरशद के बीच वैसे मैदान पर कितनी भी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिले, दोनों के बीच ऑफ द फील्ड अच्छी केमेस्ट्री नजर आती है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि उन्हें गोल्ड मेडल नहीं जीतने का दुख जरूर है। उन्होंने कहा जब नदीम ने 92+ मीटर थ्रो लगाया तो उन्हें अंदर से यकीन था कि वो यह मार्क क्रॉस कर लेंगे। इसके अलावा नीरज ने अपनी इंजरी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जितने टूर्नामेंट खेलने चाहिए थे, वो उतने टूर्नामेंट्स खेल नहीं पाए।   recent visitors 106

पीएम श्री शास. हाईस्कूल सेमरखापा द्वारा लगातार की जा रही है बाउंड्री वॉल की मांग

 मण्डला जिला मुख्यालय  के नजदीक ग्राम पंचायत  सेमरखापा मे संचालित  पीएम श्री शास. हाईस्कूल सेमरखापा (मण्डला) में बांड्रीबाल न होने के कारण आसमाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया  जा रहा है ।  स्कूल प्रबंधन ने बताया की स्कूल मे वाड्रीवाल न होने के कारण असमाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतलें, मलमूत्र भरकर पाऊच फेक  कर स्कूल परिसर मे  लगातार गंदगी की जा रही  है मिली जानकारी अनुसार  15/06/2024 को लिखित रूप से ग्राम  पंचायत में सूचना  दी गई, परन्तु आज दिनाँक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  विगत  05/08/2014 दिन सोमवार को एवं दिनांक 06/08/2024 दिन मंगलवार को  पानी की टंकी के पास बैठकर गाली – गलौज, जोर जोर से चिल्लाना, सीटी बजाने, अर्द्धमरी बिल्ली को प्राथमिक शाला की खिड़‌की से कमरे मे फेकने से शाला में अध्ययनरत छात्र/छात्रों, शिक्षक डर, दहशत  का माहौल बना हुआ है   शाला में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा ही साथ ही छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। समय रहते यदि इन असमाजिक तत्वों की नहीं रोका गया तो छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कोई बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।          एकीकृत शासकीय पीएम श्री हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य  के के हरदहा द्वारा बताया गया, विद्यालय परिसर मे बाउंड्री वॉल एवं चौकी दार की व्यवस्था न होने से आसपास के असमाजिक तत्वों द्वारा लगातार शाला मे पदस्थ शिक्षिकाओं एवं अध्ययन कर रही बच्चियों को परेशान किया जा रहा है।  हमारे द्वारा लगातार वरिष्ठ कार्यालय से शाला मे बाउंड्री वॉल बनवाने  की मांग की जा रही है पर अभी तक इस विद्यालय मे बाउंड्री वॉल का निर्माण नही हो सका जो पहले फैंसिंग लगवाई गई थी उस भी इन तत्वों द्वारा तोड़ दिया जहां मात्र शोपीस की तरह केवल गेट खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीबन  12-13 महिला शिक्षिका और  02 सौ के आसपास बच्चियां अध्ययन कर रही है। इनका कहना है –  विद्यालय के आसपास असमाजिक तत्व आये दिन हुजूम लगाकर कक्षा रूम मे पत्थर फेंकने के साथ शराब की बाटल आदि फेंक कर परेशान किया जा रहा है। महिला  शिक्षकों से अभद्रता भी की जाती जिससे खतरा बना हुआ है। जिसकी शिकायत हमने ग्राम पंचायत को की है। के के हरदहा प्रभारी प्राचार्य शास. पीएम श्री विद्यालय सेमरखापा, मण्डला   आपके द्वारा मामला संज्ञान मे लाया गया है इस संबंध मे तुरंत कार्यवाही कर पुलिस थाना को भी सूचित किया जायेगा। इंजी. कमलेश तेकाम उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षा समिति जिला पंचायत, मण्डला recent visitors 101

कांग्रेस के लिए गुटबाजी और विवाद सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है, पार्टी के नेता अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग प्रदर्शन कर…

भोपाल  मध्य प्रदेश में विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस एकजुट होने की कोशिश में लगी है। मगर कांग्रेस की इन कोशिशों को विवाद और गुटबाजी कमजोर करने में लगी है। कांग्रेस के लिए गुटबाजी और विवाद सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है। राज्य में कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं दतिया सहित अन्य स्थानों पर भी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। एक तरफ जहां पार्टी अपनी एकजुटता के साथ ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान भी उभर कर सामने आ रही है। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई और राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस अभियान में सहयोग मांगने के लिए कांग्रेस के दफ्तर पहुंच गए। कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव ने स्वागत किया। इस मामले ने तूल पकड़ा और पार्टी की ओर से निलंबन का नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर भी कांग्रेस दो फाड़ हो गई। यह मामला थमा नहीं था कि प्रदेश कार्यालय में ऐसे बोर्ड लगा दिए गए जिसने विवाद को जन्म दे दिया। पार्टी ने कार्यालय का समय भी तय कर दिया था। विवाद बढ़ा तो पार्टी की ओर से सफाई दी गई कि यह समय कार्यालय में कर्मचारियों के लिए तय किया गया है। इन दो विवादों के बाद ताजा मामला दतिया जिले का है, जहां पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इस आयोजन के बाद कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और गोली तक चल गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में कांग्रेस आपसी गुटबाजी और खींचतान के कारण कमजोर हुई है। लगातार हार के बावजूद भी कांग्रेस के नेता सीख लेने को तैयार नहीं है। अब तो गुटबाजी और विवाद पार्टी के लिए रोग का रूप ले चुके हैं। सवाल एक ही है क्या कांग्रेस इससे खुद को बाहर निकल पाएगी या और ग्रसित हो जाएगी। recent visitors 98