MPPSC परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने के निर्णय पर भाजयुमो ने किया अभ्यर्थियों से संवाद

BJYM interacts with candidates on decision to conduct MPPSC exam twice a year

वर्ष में दो बार परीक्षा होने से युवाओं को मिलेंगे दोगुने अवसर, कम होगा मानसिक तनाव : विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया अपना वादा, युवाओं के भविष्य के प्रति संवेदनशील है सरकार : रत्नेश सोनकर

प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए ऐतिहासिक सौगात, छात्रों के हित में सदैव समर्पित है युवा मोर्चा : रविन्द्र तिवारी

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव 

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करवाने का संकल्प पूरा किए जाने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा एक विशेष “संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। होमसाइंस कॉलेज के सामने स्थित राम एकेडमी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में MPPSC की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष  रविन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए

अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने इसे छात्र हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक-एक वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वर्ष में दो बार परीक्षा होने से न केवल अभ्यर्थियों का मानसिक तनाव कम होगा, बल्कि पारदर्शिता के साथ प्रदेश को योग्य युवा अधिकारी भी शीघ्र प्राप्त होंगे। सरकार हर कदम पर युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए खड़ी है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य और रोजगार के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने छात्रों से किया अपना वादा निभाते हुए MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे युवाओं को प्रशासनिक सेवा में जाने के दोगुने अवसर मिलेंगे और उनका बहुमूल्य समय भी बचेगा।”

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो नगर अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा से छात्र-छात्राओं की आवाज़ और उनके हितों के लिए कार्य करता रहा है। आज के इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हमने अभ्यर्थियों के उत्साह को साझा किया है और उन्हें विश्वास दिलाया है कि संगठन सदैव उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है।”

संवाद के दौरान अभ्यर्थियों ने भी इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री पंकज दुबे, जिला मंत्री सुधांशु गुप्ता, भाजयुमो महामंत्री श्रीकांत वर्मा, संस्थान के सूर्या ज़रारिया, राम ज़रारिया, कुक्की, शरद विश्वकर्मा, रोहन वैद्य, अंकित पाठक, आयुष सिंह, अर्पित गुप्ता, रनेश खरे, अनिकेत चौरसिया, वैभव चौरसिया, मोंटी रैकवार, अनमोल मिश्रा, मयंक मिश्रा, आकाश गुप्ता, चिन्मय जोशी, ऋषभ शुक्ला आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही।

Loading spinner
Advertisement