खाटू श्याम जी के दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब ग्यारस पर बस स्टैंड स्थित मंदिर में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

Crowds gathered to visit Khatu Shyam Ji; devotees kept coming to the temple located at the bus stand throughout the day on Gyaras.

  • मुख्य सड़क पर भी नहीं लगा जाम, अनुशासन और व्यवस्था की हुई सराहना।

आमला (हरिप्रसाद गोहे)। बस स्टैंड रेलवे लाइन के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस के पावन पर्व पर श्रद्धालु भक्तजनों का तांता लगा रहा। भक्तजन बड़े ही अनुशासित तरीके से मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे थे। मंदिर के मुख्य प्रबंधक सुमित महतकर ने बताया मुख्य सड़क पर मंदिर होने के बावजूद सड़क पर कहीं कोई जाम की स्थिति नहीं बनी, आवागमन कहीं भी बाधित नहीं हुआ। पूरे समय सड़क पर निर्बाध रूप से आवागमन होता रहा। एंबुलेंस सहित सभी वाहन आसानी से इस मार्ग से निकलते रहे।

भक्तों का अनुशासन देखते बन रहा था। पूजन और भंडारे के आयोजन में भारी भीड़ बड़े ही संयमित तरीके से कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही थी। वातावरण भक्तिमय हो गया था।

प्रसिद्ध भजन गायक और खाटू श्याम मंदिर आमला के मुख्य प्रबंधक सुमित महतकर के संयोजन में कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप में संपन्न हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने दर्शन कर भंडारे का पुण्य लाभ लिया।

उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में अर्जी लगाने वालों की मन की मुराद पूरी होती है। अपनी आस लेकर जो भी इस मंदिर में पहुंचता है, बाबा खाटू श्याम उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ ने इस मंदिर को जिले में प्रसिद्ध स्थान पर प्रतिष्ठित कर दिया है। आमला ही नहीं, दूर-दूर से भक्तगण दर्शन करने यहां पहुंचते हैं।

दर्शन करने आए भक्त केशव साहू ने बताया कि मंदिर में मन की मुराद पूरी होती है, इसलिए ग्यारस पर परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे हैं। यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है। मंदिर पहुंचे महेश जुम्हारीया, यश गुगनानी ने बताया कि मंदिर के स्वयंसेवक बड़ी ही मुस्तैदी से व्यवस्था में जुटे रहे और मार्ग पर वाहनों और आमजन को कोई समस्या नहीं आने दी।

Loading spinner
Advertisement