श्रद्धांजलि सभा में गौ-सेवा की दिखी अनूठी मिसाल ।

A unique example of cow service was seen in the condolence meeting. हरिप्रसाद गोहे आमला। देवगांव (काजली): ग्राम पंचायत देवगांव में स्व. तुलसी बाई खातरकर की श्रद्धांजलि सभा एक प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई। इस दुखद अवसर पर भी परिवार ने समाज सेवा और जीव दया का उदाहरण प्रस्तुत किया। गौशाला परिवार के विशेष आग्रह पर क्षेत्र के प्रमुख गौ-सेवक—मनोज विश्वकर्मा, देवेंद्र राजपूत, बाला जैन, और यशवंत चढ़ोकर, कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सभी ने स्व. तुलसी बाई खातरकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्व. खातरकर की स्मृति में अनिल खातरकर, विजय खातरकर और सुरेश खातरकर ने गौशाला समिति को ₹1100 की राशि भेंट की। उन्होंने यह दान मूक पशुओं की सेवा के लिए समर्पित किया और कामना की कि परिवार पर गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे। इस पुनीत कार्य की उपस्थित जनों ने सराहना की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117

आमला में प्रथम बार हुआ, बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

आमला में प्रथम बार हुआ, बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

For the first time in Amla, a condolence meeting was organised to remember the departed friends. हरिप्रसाद गोहेआमला। बीती रात नगर के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित हवाई पट्टी इलाके में बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा एवं वर्षाभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन कार्यक्रम के सूत्रधार के के श्रीवास्तव, सोनू समुद्र के सफ़ल एवं कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया था। आपको बता दे उक्त आयोजित कार्यक्रम रेल्वे सेवानिवृत इंजीनियर के के श्रीवास्तव के संयोजन में क्षेत्र में प्रथम बार आयोजित कर नई अभिनव पहल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम कि उपस्थित जानों ने सराहना कर आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कि। वहीं श्रीवास्तव ने बताया आयोजन आगे भी आयोजित किए जाने कि बात कह कार्यक्रम में उपस्थित जानों का शब्द गुच्छ से धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025 में बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं स्थानीय गायक कलाकारों के लिए वर्षाभिनंदन कार्यक्रम के मौके पर गीतों से सुसज्जित मंच सांझा करना था। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गीत संगीत से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने पहुंच कार्यक्रम को सफ़ल बनाया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अपनो से बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। बाद गीत संगीत के उभरते कलाकार सोनू समुंदरे के मार्गदर्शन में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन मंच संचालक रंजीत गोहे अकेला के नेतृत्व में शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चलता रहा। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में सोनू समुंदरे एवं संजू साकरे की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया वहीं अन्य उपस्थित कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बिछड़े हुये साथियों को याद किया इस दौरान लोगों की आंखें भर आई थी। वहीं लोगों ने आयोजित कार्यक्रम को सफ़ल बताकर आयोजन की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रुप से के के श्रीवास्तव, प्रकाश डाफने, सोनू समुंदरे, सतीश पाल, रविकांत डाफ़ने, मनोज विश्वकर्मा,अशोक नागले, पवन मिश्रा,राजेंद्र ढोलकर, रमेश बेले, कन्हैयालाल तायवाड़े, पार्षद पदमा विजय अतुलकर, पियूष श्रीवास्तव,हरिप्रसाद गोहे, गोपाल सिसोदिया, सुनील जरिया, मुन्ना भाई बृजेश मोरले, लल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 129

बिछड़े दोस्तों की कमी पाकर झलके लोगों के आसू, सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजली।

बिछड़े दोस्तों की कमी पाकर झलके लोगों के आसू, सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजली।

People shed tears at the loss of their departed friends, everyone paid heartfelt tributes. हरिप्रसाद गोहेआमला। बीती रात नगर के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित हवाई पट्टी इलाके में बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा एवं वर्षाभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन कार्यक्रम के सूत्रधार के के श्रीवास्त, सोनू समुद्र के सफ़ल एवं कुशल मार्ग दर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025 में बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं स्थानीय गायक कलाकारों के लिए वर्षाभिनंदन कार्यक्रम के मौके पर गीतों से सुसज्जित मंच सांझा करना था। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गीत संगीत से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने पहुंच कार्यक्रम को सफ़ल बनाया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अपनो से बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। बाद गीत संगीत के उभरते कलाकार सोनू समुंदरे के मार्गदर्शन में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन मंच संचालक रंजीत गोहे अकेला के नेतृत्व में शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चलता रहा। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में सोनू समुंदरे एवं संजू साकरे की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया वहीं अन्य उपस्थित कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बिछड़े हुये साथियों को याद करा किया इस दौरान लोगों की आंखें भर आई थी। वहीं लोगों ने आयोजित कार्यक्रम को सफ़ल बताकर आयोजन की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रुप से के के श्रीवास्त, प्रकाश डाफने, सोनू समुंदरे, सतीश पाल, रविकांत डाफ़ने, अशोक नागले, राजेंद्र ढोलकर, रमेश बेले, कन्हैयालाल तायवाड़े, पार्षद पदमा विजय अतुलकर, हरिप्रसाद गोहे, गोपाल सिसोदिया, सुनील जरिया, मुन्ना भाई बृजेश मोरले, लल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

आज होगा 2026 संगीतमय वर्षाभिनंदन मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

Today 2026 Musical Varshabhinandan Milan Samaroh program will be organized. 2025 में बिछड़ गए साथियों का स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा का भी होंगा आयोजन। हरिप्रसाद गोहेआमला। रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12 स्थित हवाई पट्टी के नीचे आज 2026 संगीतमय वर्षाभिनंदन मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन आआयोजित किया गया। समिति संरक्षक के के श्रीवास्तव ने बताया मिलन समारोह वर्ष 2026 का संगीतमय आयोजन आज रविवार शाम को आयोजित किया गया है साथ वर्ष 2025 में बिछड़ गए साथियों का स्मरण एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है। उन्होंने इस अवसर पर सभी ईस्ट मित्रो से कार्यक्रम स्थल पहुंच कार्यक्रम को सफ़ल बनाने अपिल की है। चंद दिनों से न मिलने पर,क्यों ये तड़प रहे हैं हम।तुमसे इतना प्यार मिला है,कैसे भूल सकेंगे हम।।आप इस वर्षाभिनंदन एवं मिलन समारोह में सभी सहपाठियों के साथ सादर आमंत्रित हैं ,पधारकर हमारी मित्रता को और प्रगाढ़ बनाकर नया आयाम देके के श्रीवास्तव आमला । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 146

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

The administration woke up after the students’ march in Betul, and took action after an investigation found irregularities. बैतूल ! शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राचार्य पंकज शरण को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया गया है। स्टाफ नर्स सोनम हनोते और काउंसलर पूजा दुबे की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। साथ ही मेस ठेकेदार आलोक सिंह की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें बुधवार को करीब 600 छात्र भोजन की खराब गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर विरोध जताते हुए शाहपुर से बैतूल कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े। छात्र 36 किलोमीटर दूर बैतूल जाने के लिए निकले और बरेठा तक पहुंच गए।कलेक्टर और केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचेस्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शाहपुर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेजा। मौके पर केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी पहुंचे। दोनों ने छात्रों से करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। वहीं छात्रों की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट आयुक्त को भेजी। रिपोर्ट में खराब भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां सही पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

आबकारी संरक्षण में नियमों को ताक पर रख ठेकेदार गांव,गांव विक्रय कर रहा अवैध शराब, सूचना पर पुलिस ने पकड़ी शराब रतेडा ढाबे पर उतार रहे थे अवैध शराब , मामला हुआ दर्ज ।

आबकारी संरक्षण में नियमों को ताक पर रख ठेकेदार गांव,गांव विक्रय कर रहा अवैध शराब, सूचना पर पुलिस ने पकड़ी शराब रतेडा ढाबे पर उतार रहे थे अवैध शराब , मामला हुआ दर्ज ।

Ignoring the rules of excise protection, the contractor is selling illegal liquor from village to village हरिप्रसाद गोहेआमला। बीते दिनों मध्य प्रदेश शासन पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान चलाया गया। विभाग की मंशा थी की प्रदेश भर में नशा मुक्त अभियान की अलख जगे एवं नशे के विरुद्ध चलाई गई यह मुहिम सार्थक हो लेकिन चंद दिनों में ही अभियान को भुलाने में अवैध शराब कारोबारी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बतादे बैतूल जिले के थाना आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों, कस्बों से लेकर मंजरे टोले तक ठेकेदार द्वारा अवैध शराब पहुंचाई जा रही हे। जिस बात का खुलासा मंगलवार आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने मय अवैध शराब भरी पिकप गाड़ी को पकड़कर आमला पुलिस को सूचना दी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोच कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर त्वरित बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है ।वहीं जिम्मेदार आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते शराब ठेका कर्मी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है । बतादे बावजूद जिम्मेदार आबकारी विभाग सब जानकर भी मूकदर्शक बना हुआ है। क्या यही है नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान ? जिस बात की आमला में चर्चा आम है । मिली जानकारी अनुसार आमला कंपोजिट शराब दुकान में लायसेंसी ठेकेदार को बोड़खी, बसस्टैंड एवं बस्ती क्षेत्र की दुकानों पर नियमानुसार शराब विक्रय करना हे बावजूद आबकारी नियमों को दरकिनार कर नियुक्त मैनेजर सुनील शर्मा के माध्यम से आमला में अवैध शराब विक्रय की जा रही हे। जो नियम विरुद्ध हे । गौरतलब हो की ठेका शराब मैनेजर के निर्देश पर मंगलवार ठेकेदार के दो कर्मचारी अंचल के ग्रामों में दिन दहाड़े सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी क्रमांक mh 31ea 18 52 से अंचल के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब खपाने निकले थे जिन्हें आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने पहले तो रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके तो उनका पीछा किया । तो गाड़ी उन्हें रतेडा स्थित एक ढाबे में खड़ी मिली । प्रत्यक्ष दर्शियों के बताए अनुसार उस गाड़ी में दो लोग बैठे थे जो शराब की पेटी गाड़ी से उतरकरकर ढाबे पर रख रहे थे युवाओं द्वारा उनसे पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः शिवराम यादव, निवासी मालेगांव, संजय राठौर निवासी आमला होना बताया। जिनसे अवैध शराब क्षेत्र में विक्रय संबंधित कागजात पूछे जाने पर उन्होंने कागजात नहीं होना बताया। और कहा हम दोनों कर्मचारी हैं हम मैनेजर के माध्यम से शराब लेकर आए हैं। जिस बात की सूचना आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने थाना आमला को दी जिस पर नवागत थाना प्रभारी राजेश सातंनकर के निर्देश पर पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाही कर मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर बुलेरो गाड़ी को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 ,(२) की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। फरियादी के बताए अनुसार पुलिस द्वारा हम लोगों के साथ दोनों लोगों और बुलेरो गाड़ी में भरी अवैध शराब को लेकर थाने आए। जहां मिली अवैध शराब को उतरकर गिनती की गई जिसमें बियर केन 54 नग 500 ml कुल 27 लीटर,8640 रुपए, लीमाउंट बियर सीसी 72 नग 650 ml 46.8 लीटर कीमत 13680 सफेद पाव 175 नग 180 ml 31.5 लीटर कीमत 15750रुपए, ऑफिसर्स च्वाइस पाव अंग्रेजी शराब 54 नग 180 ml 9.720 ml कीमत 10260 रुपए ऑफिसर्स च्वाइस पाव अंग्रेजी शराब 36 नग 90 ml 3.240लीटर कीमत 3600 रुपए 8 पीएम क्वाटर 12 नग 180 ml 2.160 लीटर कीमत 2400रुपए लाल देशी मदिरा पाव 50 नग 180 ml 9 लीटर कीमत 5000 रुपए , एम दी रम क्वाटर 18 नग 180ml 3.240 लीटर कीमत 3420 रुपए एमडी विस्की क्वाटर 06 नग 180 ml 1.080लीटर कीमत 1500 रुपए की कुल 1.33.74 लीटर कीमत 64250 रुपए की गाड़ी में रखी अवैध शराब पाई गई। जिसको मेरे साथी अनिल उईके निवासी मोआरिया , राजेश, उइके, निवासी मोरडोंगरी के समक्ष के समक्ष उप निरिक्षक दया शंकर पठारिया द्वारा बुलेरो गाड़ी जप्त की गई, वहीं शिवराम यादव और संजय राठौर को अवैध रूप से शराब को जिप से भरकर देहात में बेचने के लिए आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 का दंडनीय अपराध पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इन्होंने क्या कहारतेड़ा ग्राम में शराब ठेकेदार की गाड़ी में अवैध शराब मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना आमला को दी थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हे । राजेश सातनकर नगर निरीक्षक थाना आमला Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 402

कांग्रेस ने आमला में किया अनोखा प्रदर्शन,फूंका जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त का पुतला

Congress staged a unique protest in Amla, burnt the effigy of Assistant Commissioner of Tribal Affairs Department. हरिप्रसाद गोहेआमला। Congress staged a unique protest बैतूल जिले के आमला विकास खंड अंतर्गत आने वाले छात्रावासों में रिक्त सीटे होने पर अनुसूचित जन जाति के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने से न खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कांग्रेस विंग की अगुवाई में शनिवार आमला में अनोखा प्रदर्शन कर सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग का पुतला फुक जायज मांगो का निराकरण करने तहसीलदार आमला को ज्ञापन सौंपा एवं मांगो पर त्वरित निराकरण नहीं होने पर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करने अल्टीमेटम दिया । प्रदर्शन के दौरान अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भैंस के सामने बीन बजाने से कोई फायदा नही होता उसी प्रकार जनजातीय कार्यविभाग के अधिकारियों का भी यही रवैया है। विद्यार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रख रिक्त सीटों पर जनजाती वर्ग के विद्यार्थियों को अति शीघ्र प्रवेश दिया जाना चाहिए।गौरतलब हो कि शनिवार आमला में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों ने एक भैंस को प्रतिकात्मक रूप से जनजातीय कार्यविभाग के सहायक आयुक्त का नाम देकर उसके सामने बिन बजाई साथ ही ए.सी.ट्रायबल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। दरअसल जनजातीय कार्यविभाग के छात्रावासों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश नही मिलने के मामले ने धीरे धीरे अब तूल पकड़ लिया है। प्रदर्शन को दूसरे संगठनों का भी समर्थन मिला है।प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की जिसके बाद प्रदर्शनकारियो ने चेतावनी देकर ज्ञापन सौंपा। वही सुखराम कुमरे ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के बच्चों को अभी तक छात्रावासों में प्रवेश मिलते आया था इस वर्ष तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। सेवादल ब्लाक अध्यक्ष महेंदसिह परमार किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े, कांग्रेस के छन्नु बेले, विरेन्द्र बर्थे,पूर्व जनपद सदस्य गोलू देशमुख, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिसराम उइके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अर्जुन उइके, सुखराम कुमरे,विनोद मालवीय इमरत उइके आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जनजातीय कार्यविभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। प्रदर्शन में युथ कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी,सुरतलाल उइके, सोहनसिंह चौहान, मनीष नागले, संजू वट्टी, कन्हैया साहु, मनीराम कुमरे, कलीराम उइके, चिंतुलाल उइके, रुखमेश उइके, बबलु लोभो, भारत आदिवासी पार्टी के अनिल उइके, रमेश प्रजापति, रामलाल, मेखलाल, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। ये थी प्रमुख मांगप्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार एस.एल.समेले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांग थी कि पूर्व के समान इस सत्र में भी जनजातीय कार्यविभाग के छात्रावासों में सीटे रिक्त होने पर आदिवासी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए। आमला में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियेां के लिए शहर में भी छात्रावास खोला जाए साथ ही कन्या शिक्षा परिसर के भवन का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 111