तवा-2 माइन में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक सुरक्षा सप्ताह।

Annual Safety Week celebrated with great enthusiasm at Tawa-2 Mine.

  • तीन दिवसीय सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर हुआ भव्य निरीक्षण, शून्य दुर्घटना का लिया संकल्प, कहा – उत्पादन जरूरी है, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि।

हरिप्रसाद गोहे 

आमला/पाथाखेड़ा। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा-2 माइन में शुक्रवार को वार्षिक सुरक्षा सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वेकोलि द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी खानों में सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में तीन दिवसीय वार्षिक सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का माइन पहुंचने पर बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगवाई और शून्य दुर्घटना के लिए माता रानी के दरबार में प्रणाम किया।

राष्ट्रगान, कोल इंडिया गीत और सुरक्षा शपथ से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, कोल इंडिया गीत और सुरक्षा शपथ के साथ हुई। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत उप क्षेत्रीय प्रबंधक बी. डेमोले द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

सुरक्षा प्रथम का दिया संदेश

निरीक्षण दल के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्पादन तो होना ही चाहिए, लेकिन सुरक्षा के साथ। सुरक्षा प्रथम ही हमारा मूल मंत्र होना चाहिए। खदान में कार्य करते समय हर कर्मचारी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने, हेलमेट, सेफ्टी शूज एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक जे.के. गुप्ता, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (संचालन) एम. सत्यनारायण, उप क्षेत्रीय प्रबंधक बी. डेमोले, खान प्रबंधक स्वप्निल अवस्थी, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनी, गिरिराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रम संगठनों की ओर से गोकुल प्रसाद गोहे, उप महासचिव वेकोलि इनमोसा, ओमकार शुक्ला, यासीन खान, जितेंद्र निरापुरे, गुर्जर, अशोक मालवीय, ललित राठौर, रमेश अमरूते सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी ने आयोजकों की सराहना की।

Loading spinner
Advertisement