जनजातीय गौरव दिवस पर केंद्रीय जेल जबलपुर से 3 आजीवन कारावास के बंदी रिहा

Three life convicts released from Central Jail Jabalpur on Tribal Pride Day

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव 

जबलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर से तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को विशेष परिहार (सजा में छूट) का लाभ देकर रिहा किया गया। मध्यप्रदेश शासन एवं जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।

जेल प्रशासन के अनुसार, अच्छे आचरण और निर्धारित सजा अवधि पूर्ण करने वाले पात्र बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष परिहार के तहत रिहाई प्रदान की गई।

रिहाई के अवसर पर जेल अधीक्षक मदन कमलेश एवं जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को पारिश्रमिक राशि के चेक भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान जेल अधिकारियों ने रिहा हुए बंदियों को समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने और भविष्य में अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल बंदियों के पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Loading spinner
Advertisement