भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परामार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक श्रीमती प्रियंका पैची, श्रीमती झूमा डॉ. ध्यान सिंह सोलंकी एवं राजेन्द्र भारती, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन एवं आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत वरवड़े उपस्थित थे।
बैठक में महाविद्यालयों में छात्रों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, महाविद्यालयों में नये संकाय शुरू करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, जन-भागीदारी समितियों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के सुझाव विधायकों ने दिये।
बैठक में शिक्षकों के प्रशिक्षण, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, स्थायीकरण, प्रौद्योगिकी उपयोग, स्थानांतरण प्रकिया, शिकायत निवारण समितियां और संसाधन बैंक बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









