रायपुर
चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से रविवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। रायपुर समेत कई जगहों में हल्की वर्षा हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल हालांकि कमजोर पड़ चुका है, लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर भारी मात्रा में नमी का आना जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हैं।
बारिश के जोश को ठंडा करने 'मैदान' में उतरी ठंड
चक्रवातफेंगल के असर से रायपुर में दोपहर के बाद शाम तक बूंदाबांदी होती रही, जिसके असर से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
ऐसा रहेगा रायपुर का मौसम
तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात फेंगल कमजोर होकर एक गहन अवदाब क्षेत्र में बदल गया है, जिसके प्रभाव से सोमवार को भी हल्की वर्षा और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर में सुबह कोहरा और बादल छाए रहने की भी संभावना है।
तेजी से गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, चार दिसंबर के बाद से हवा से नमी कम होने का दौर शुरू हो जाएगा, जिसके कारण राजधानी का मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









