Hanuman Jayanti was celebrated with great joy in the capital
भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट । देश भर में आज हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना एवं भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं,उसी कड़ी में राजधानी भोपाल में हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई,वहीं हम आपको बता दें कि,

राजधानी स्थित होशंगाबाद रोड कृष्णापुरम में,शहर की सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित हैं,ये विशाल प्रतिमा लगभग 57 फीट ऊंची है,प्रतिमा को बनाने में लगभग 11 लाख रूपए खर्च हुए है,भोपाल शहर में हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा है,

वही मंदिर ट्रस्ट के संचालक संतोष माखीजा ने बताया कि,इसे वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था,

इसे पितृछाया दक्षिणमुखी हनुमान के नाम से जाना जाता है,यहां सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही,वही मंदिर परिसर में हवन एवं विशाल भंडारी का आयोजन रखा है,जो देर रात तक चलेगा