MY SECRET NEWS

Saturday, June 13, 2026 4:07 pm
ब्रेकिंग न्यूज

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) से पूर्व मंगलवार को शहर में श्रद्धा और आस्था के साथ सिख संगत के द्वारा पहली बार नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में सिख समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए।

पंज प्यारों की अगुवाई में फुलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालु लेकर निकले। पालकी साहिब जिधर से निकलती श्रद्धालु मार्ग को साफ कर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी के लिये फूल बिछाते। शाही सवारी और संगतों पर लोग फूलों की वर्षा करते। साध संगत गुरुद्वारा से निकल कर नगर कीर्तन शोभा यात्रा स्टेशन रोड होकर गांधी चौक पहुंची। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए। नगर कीर्तन गांधी चौक से राम मंदिर रोड, जैन मंदिर चौक, फवारा चौक, गांधी चौक, पुराना नगर पालिका तिराहा, विवेकानंद चौक होते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार रिंकू सिंह ने बताया कि सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर पिछले 11 दिनों से शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
इसी दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रभात फेरी के आखिरी दिन गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पहली बार शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्णय के अनुसार मंगलवार को साध संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो शहर का भ्रमण करते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में संपन्न हुई।

नगर कीर्तन शोभायात्रा में सिख समाज के महिला पुरुषों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया तथा जगह-जगह नगर कीर्तन शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया था। गुरु नानक देव का 555 वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर 2024 को साध संगत गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 नवंबर 2024 से चाहर से आए रागी जत्था के द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर साध संगत गुरुद्वारा में भव्य रूप से तैयारी की जा रही है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0