बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में एक शादी समारोह में भोजन करना मेहमानों को भारी पड़ गया। शादी समारोह में खाना खाने के बाद मेहमान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। गांव के 110 से अधिक लोग उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित हो गए और वे सभी अपना अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए गांव के पंचायत भवन और सामुदायिक भवन में अस्थाई मेडिकल कैंप लगाया है, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ गंभीर मरीजों को गुंडरदेही सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है।
खाना खाने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को गांव में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया था। इसी के बाद से लोगों में उल्टी और दस्त की शिकायतें शुरू हो गईं। मामले की जांच में जुटे सीएमएचओ का कहना है कि सभी बीमार ग्रामीणों की स्थिति अब बेहतर है और सभी का इलाज किया जा रहा है।
शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर पूरे गांव में जागरूकता फैलाने और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए टीम को सक्रिय कर दिया है। फिलहाल, शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल की जांच की जा रही है ताकि फूड प्वाइजनिंग की असल वजह का पता लगाया जा सके।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








