MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 5:41 am

पीएमश्री हाई स्कूल में बच्चों की किताबों से जलाया चूल्हा, फिर हुई शराब-मुर्गा पार्टी

A stove was lit with children’s books at PM Shri High School, followed by a liquor and chicken party.

अशोकनगर : चंदेरी के प्राणपुर पीएमश्री हाई स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर में लोग बच्चों की किताबें जलाकर चूल्हे पर मुर्गा पका रहे हैं. पार्टी करने वालों में स्कूल का चपरासी और चौकीदार शामिल हैं. किसी स्थानीय व्यक्ति पूरी पार्टी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

चूल्हे में बच्चों की किताबों का बनाया ईंधन

जब मामला गर्माया तो शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मामले को छुपाने में लग गए. स्कूल परिसर में खुले में ही ईंटों से एक चूल्हा तैयार किया गया और उसमें ईंधन की जगह बच्चों की किताबें को जलाकर उस पर मुर्गा तैयार किया गया. शिक्षा के इस मंदिर में सिलसिला यहीं तक नहीं रुका, वही स्कूल परिसर के एक कक्ष में शराब की खाली बोतल भी मिली है. यह पूरा मामला रात का नहीं बल्कि दिन में 11 बजे का बताया जा रहा है.

मामला गर्माने पर जांच के आदेश
मामला गर्माने पर शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से जवाब देते नहीं बन रहा है. हालांकि आनन-फानन में इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई. जांच चंदेरी बोईओ सुरभी जैन की नेतृत्व में होनी थी. लेकिन जांच के बाद मामले में एक प्रतिवेदन दिया गया, जिसमें यह पुरा ममला ही झूठा बता दिया गया. बीईओ सुरभी जैन का कहना है “आरईएस द्वारा स्कूल में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके पास में श्रमिक खाना बनाते हैं. वह बाद में उसकी सफाई कर देते हैं.”

  • शिक्षा के मंदिर में शराब-मुर्गा पार्टी, समय से पहले की बच्चों की छुट्टी, 3 शिक्षक निलंबित
  • शिवपुरी में शिक्षा के मंदिर में चल रही थी शराब-मुर्गा पार्टी, नशे में धुत्त टीचर बोला-क्या कर लोगे

वीडियो सामने आया तो भड़के पैरेंट्स

वहीं, शराब-मुर्गा पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद पैरेंट्स में रोष है. उनका कहना है कि स्कूल जैसी पवित्र जगह में इस प्रकार के काम बहुत चिंता में डालने वाले हैं. दिनदहाड़े स्कूल में पैग छलक रहे हों, मुर्गा बनाया जा रहा हो चूल्हे पर तो इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है. शिक्षा विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

Loading spinner

Leave a Comment