नई दिल्ली
भारत के विभिन्न राज्यों में 20 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड में यह अवकाश लागू रहेगा, ताकि नागरिक अपने मतदान अधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
उपचुनाव
इस दिन झारखंड में 38 विधानसभा सीटों, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों, उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह कदम नागरिकों को मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव
झारखंड में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा, जिसमें 12 जिलों के 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1.24 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान एक चरण में होगा, जिसमें 4,140 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार उम्मीदवारों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 28% अधिक है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









