न्यूयॉर्क

सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको हर दिन कपल गोल्स देकर सिंगल्स की नींदे हराम कर रहे हैं। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको कोजी फोटोज शेयर करके सर्दी में बाकी लोगों का दिल जला रहे हैं। उन्होंने फिर से कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में 36 वर्षीय बेनी ब्लैंको ने ठंड में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।

ब्लैंको और सेलेना को देखकर लोग खूब सारे फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस बीच सेलेना भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी बॉयफ्रेंड के साथ कोजी फोटोज शेयर की हैं।

मंगेतर की बांहों में सेलेना गोमेज
तस्वीर में सेलेना गोमेज को ब्लैंको की बाहों में बैठे हुए देखा गया और दोनों एक-दूसरे को किस करने में डूबे हुए हैं। ठंड में सेलेना ने टोपी पहनी हुई है और ऊनी कपड़े पहनकर वो मंगेतर की गोद में बैठी हुई हैं। दोनों को ऐसे देखकर फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं और खासकर हर कोई सेलेना की हीरे की रिंग की ही बात कर रहा है।

सेलेना की अंगूठी की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, अंगूठी की कीमत करीब 225,000 डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ आंकी गई है। जब सेलेना ने पहली बार अपनी रिंग फ्लॉन्ट की थी, तभी से इसे लेकर चर्चा हो रही थी कि ये बेहद शानदार है। सेलेना और ब्लैंको के फैंस अब जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

सेलेना ने मंगेतर के लिए पकाया मनपसंद खाना
सेलेना ने एक वीडियो भी शेयर किया था और इसके साथ लिखा, 'भले ही आप खाना पकाने में बहुत खराब हों, आपके साथी को यह पसंद आएगा क्योंकि आपने इसे बनाया है। अपने साथी से पूछें कि वे क्या खाना चाहते हैं। उन्हें वही खिलाने की कोशिश करें जो वो खाना चाहते हैं। यदि आप इसे पकाना नहीं जानते हैं, तो इसे सीखें।' ब्लैंको ने भी एक पोस्ट शेयर किया और सेलेना के लिए भर-भरके प्यार बरसाया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0