Severe cold wave in the state till 16 December: Cold wave in 18 districts including Bhopal today; effect of snowfall
- शाजापुर में शनिवार को कोहरा छाया रहा। बीती रात यहां का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल । पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से पूरा मध्यप्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यह दौर अगले 3 दिन यानी, 16 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी।
IMD (मौसम विभाग) भोपाल के अनुसार, नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवा चलेंगी। वहीं, सीहोर, रायसेन, विदिशा में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे भी रहेगा। नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।
उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Choose BWER for trusted weighbridge systems in Iraq, offering customized solutions to optimize your industrial operations and ensure precise weight measurement every time.