Bhopal School Time: भोपाल में लू के बीच बदला स्कूलों का समय, 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं

Bhopal School timings changed

Bhopal School timings changed: School timings changed amid heat wave in Bhopal, classes will not be held after 12 pm भोपाल ! Bhopal School timings changed मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में हैं। भोपाल में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चों की परेशानी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। 12 बजे बंद हो जाएंगे स्कूल भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार अब सभी स्कूलों में आठवीं तक के क्लास 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि अत्याधिक गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कक्षा आठवीं तक के क्लास अब 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी। यह आदेश सभी शासकीय और गैरशासकीय स्कूल पर लागू होंगे। Bhopal School timings changed दरअसल, भोपाल में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी की वजह से परेशानियां बढ़ गई हैं। साथ ही मौसमी बीमारियों में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में बच्चों को दोपहर में काफी परेशानी हो रही थी। पैरेंट्स की मांग पर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। Read more: मध्य प्रदेश में बौद्ध सर्किट विकसित किया जाये… CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश गौरतलब है कि प्रदेश के प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान को देखें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नर्मदापुरम में 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, यहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 42, खंडवा में 40.01, गुना में 43, धार में 42.4, भोपाल में 41.6, बैतूल में 40 ,उमरिया में 40.4, सागर में 42.6, इंदौर में 40.6, ग्वालियर में 41.7, जबलपुर में 40.7, मंडला में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक दो दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही लू चलने की संभावना है। recent visitors 95

भोपाल में भीषण गर्मी के बीच राहत, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 7:30 से 12 बजे तक

भोपल मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते भोपाल में राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी। recent visitors 55

मध्य प्रदेश में बौद्ध सर्किट विकसित किया जाये… CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Buddhist circuit should be developed

Buddhist circuit should be developed in Madhya Pradesh… CM Mohan Yadav gave instructions to the officials सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में बौद्ध सर्किट विकसित किया जाना चाहिये. नवंबर में भोपाल में इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज का रजत जयंती सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के विकास को प्राथमिकता दी गई है. प्रदेश में भगवान बुद्ध का जिन स्थानों पर प्रभाव रहा है उन्हें बौद्ध सर्किट के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएं. ऐसे स्थानों में उज्जैन सहित सांची के निकट सतधारा, सोनारी आदि का समावेश किया जाए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों को विश्वविद्यालय में लागू करने को प्राथमिकता दी जाए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय सांची की कार्य परिषद की छठवीं बैठक गुरुवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में संपन्न हुई. बैठक में संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आचार्य प्रो. यज्ञेश्वर एस. शास्त्री वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए. बैठक में विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. वैद्यनाथ लाभ के साथ ही, साधारण परिषद के सदस्य प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा, पद्मश्री कपिल तिवारी, अभय कात्यायन और प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा उपस्थित थे. महाकात्यायन से संबंधित शोध कार्य होने चाहिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिषद के सदस्यों के सुझावों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों में शामिल रहे महाकात्यायन से संबंधित शोध कार्य भी प्रारंभ किया जाए. महाकात्यायन ने उज्जैन से लेकर मथुरा तक भ्रमण करते हुए बौद्ध धर्म का प्रचार किया था. वे तर्क और शास्त्रार्थ में अद्वितीय माने गए थे. बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्ति की उनकी कथा प्रेरक मानी गई है जो धैर्य, ज्ञान और आत्म-अनुशासन के मूल्यों की शिक्षा देती है. बुद्धिस्ट सोसायटी का रजत जयंती सम्मेलन बैठक में जानकारी दी गई कि नवंबर में भोपाल में इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज के रजत जयंती सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सम्मेलन के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए. विश्वविद्यालय के कुलगुरू ने विश्वविद्यालय द्वारा संपादित की जा रही अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी. वर्तमान में विश्वविद्यालय के बालक और बालिका छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है. अकादमिक भवन, प्रशासनिक भवन और लायब्रेरी भवन का कार्य भी पूर्णता की ओर है. recent visitors 83

भोपाल के दरवेश बर्तन भंडार पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bhopal's Darvesh utensils store

Food department takes big action on Bhopal’s Darvesh utensils store भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर राजधानी भोपाल में उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी करने और तौल यंत्र में गड़बड़ी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में दरवेश बर्तन भंडार, रोशनपुरा नाका में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है, जहां ग्राहकों से ठगी की जा रही थी। खाद्य एवं नाप-तौल विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर संस्थान के स्वामी अशोक कुमार तेजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र को ज़ब्त कर लिया। शिकायतों के आधार पर जब खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया, तो पाया गया कि ग्राहकों को सामान पन्नी और कागज की पैकिंग सहित तौला जा रहा था। यह सीधे तौर पर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन का मामला था। इतना ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र का समय पर सत्यापन भी नहीं कराया गया था, जो कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के तहत अनिवार्य है। कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन : नियमों के अनुसार, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र को प्रत्येक वर्ष निर्धारित समय पर पुनः सत्यापित कराना अनिवार्य होता है। दरवेश बर्तन भंडार के तौल यंत्र का सत्यापन प्रथम तिमाही A/2024 में हुआ था, जिसे प्रथम तिमाही 2025 में पुनः सत्यापित कराया जाना था, लेकिन दुकानदार ने ऐसा नहीं किया। यह विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 24/33 का स्पष्ट उल्लंघन है। खाद्य विभाग ने की सख्त कार्रवाई : इस गड़बड़ी को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र को ज़ब्त कर लिया और संस्थान के मालिक अशोक कुमार तेजवानी के खिलाफ अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजने की तैयारी कर ली है। इस कार्रवाई में नाप-तौल निरीक्षक गोविन्द प्रसाद रैकवार एवं सहायक विकास चव्हाण शामिल थे। यह कार्रवाई भोपाल के व्यापारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि उपभोक्ता अधिकारों से खिलवाड़ करने पर कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बच सकता। साथ ही, उपभोक्ताओं को भी सतर्क रहने और खरीदारी के समय सही तौल और माप की जांच करने की सलाह दी गई है। प्रदेश में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। recent visitors 86

सेमरा साईराम कालोनी शराब की दुकान पर होंगा भव्य सुंदरकांड शराब दुकान बंद कराने को लेकर महिलाएं कराएंगी सुंदरकांड 

A grand Sunderkand will be held today at the Semra Sairam Colony liquor shop. Women will perform Sunderkand to get the liquor shop closed  भोपाल ,ब्यूरो रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता की परेशानियों को देखते हुए धार्मिक स्थलों से शराब की दुकानों को हटाने के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लेकिन राजधानी भोपाल के रहवासी इलाकों में अलॉट की गई दुकानें आम जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बन रही है। शहर के स्टेशन रोड स्थित साईराम कालोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर संचालित  हो रही है।जो कि धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक संचालित की जा रही है जिसकी दुकान से दूरी 500 मीटर है जिससे शराब की दुकान से हर रोज शाम को शराबियों के हरकतों से स्थानीय रहवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना हर रोज हो करना पड़ रहा है शराबियों की हरकतों  से परेशान है जो कि  आज विशेष विरोध प्रदर्शन जिसमें क्षेत्र के लोग थाली और चम्मच बजाकर प्रशासन को जगाने का काम करेंगे सुन्दरकाण्ड ओर धार्मिक  3/4/2025 आयोजन से होंगा  प्रारंभ आज से लेकर कल तक चलेंगा जीतू मलोठिया recent visitors 85

आज पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट, फिर भी लगेगा जेब को झटका

 भोपाल भोपाल नगर निगम (बीएमसी) का गुरुवार, 3 अप्रैल को 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेगा। इस दौरान प्रस्तावित कर वृद्धि और बीएमसी आयुक्त के साथ असहमति को लेकर हंगामे की संभावना है। बजट परिषद की बैठक सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे आईएसबीटी में होगी, जिसकी अध्यक्षता निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी करेंगे। बजट के प्रमुख मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को ही बैठकें कर रणनीति तैयार कर ली हैं। कांग्रेस ने संपत्ति कर में 10% और जल एवं सीवेज करों में 15% की संभावित वृद्धि को लेकर महापौर और सत्तारूढ़ दल को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इस पर हंगामा होने की संभावना है। पिछले बार से बड़ा हो सकता है बजट बैठक में दो मुख्य एजेंडे पर चर्चा होगी, जिसमें बीएमसी का बजट और नए बीएमसी कार्यालय की अंतिम तैयारियां शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार 2025-26 के बजट में 3353 करोड़ रुपए के पिछले बजट से 200-500 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा, भाजपा पार्षद ने बीएमसी कमिश्नर हरेंद्र नारायण के कथित अड़ियल रवैए के कारण उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करने की भी तैयारी की है। शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया बजट बैठक से पहले महापौर मालती राय ने बताया कि बजट शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा, बजट भोपाल के विकास पर केंद्रित होगा और शहर के लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। बैठक में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के नाम बदलने के प्रस्ताव भी शामिल होंगे, जिन पर आगे और बहस होने की संभावना है। विपक्ष ने इन मुद्दों में घेरने की बनाई है रणनीति बीएमसी की नेता प्रतिपक्ष शकिता जकि ने बताया कि बैठक में करों में अपेक्षित वृद्धि के खिलाफ एक बड़ा विरोध किया जाएगा और महापौर से उनके अपने घर के संपत्ति कर के अनुचित भुगतान के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। जकि ने आगे कहा कि वे नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध करेंगे और यदि भाजपा पार्षद बीएमसी आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेंगे तो वे उनका समर्थन नहीं करेंगे। recent visitors 45

ईश्वर जिलाध्यक्ष,जगदीश सचिव,शंभू दयाल कोषाध्यक्ष ,श्रीमती हेमलता डोलेकर संभाग प्रतिनिधि निर्वाचित

Ishwar was elected as the District President, Jagdish as the Secretary, Shambhu Dayal as the Treasurer and Mrs. Hemlata Dolekar as the Divisional Representative. भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। कुरुवाई हमारे विचार परिवार के आप जैसे संगठनों के कारण आज मैं विधायक हूँ l आपके योगदान का मुझे अहसास है l राज्य कर्मचारी संघ की देश के निर्माण में अहम भूमिका है l यह बात विधायक हरि सिंह सप्रे ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अधिवेशन में कुरुवाई के उत्सव गार्डन में कही l उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिले में कार्यालय आवंटित कराने का आश्वासन दिया l संघ के लिए इन्होंने एक लाख रुपए भी देने की घोषणा की l  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ हमारे परिवार का ही अंग है l कर्मचारियों के बिना सरकारी योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं है l जिसे भी दायित्व मिले समर्पण भाव से काम करना चाहिए l  अधिवेशन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला कार्यकारणी का निर्वाचन हुआ,जिसमे ईश्वर प्रसाद शर्मा नटेरन जिलाध्यक्ष,भगत सिंह राजावत विदिशा कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जगदीश कुमार श्रीवास्तव पठारी जिला सचिव,शंभू दयाल विश्वकर्मा बासौदा जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए l  राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अनिल भार्गव ने अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिले की सभी तहसील एवं विकास खंड से आए पदाधिकारियों से पैनल मांगी l निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद एकमत होकर मिली पैनल के आधार पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की l जिसमे रश्मिकांत श्रीवास्तव कुरुवाई,राजेश चौबे विदिशा,सुरेश जी जाटव विदिशा,मनोज तिवारी नटेरन,श्रीमति रश्मि सकवार बासौदा,अशोक शर्मा सिरोंज,ओम प्रकाश रघुवंशी सिरोंज,सुश्री दुर्गेश जादोन ग्यारसपुर,वीरेंद्र सिंह यादव लटेरी,आशीष दुबे बासौदा जिला उपाध्यक्ष,अरविंद विश्वकर्मा बासौदा,श्रीमति स्मिता शर्मा विदिशा,डॉ.संतोष शर्मा अंबानगर,जितेंद्र सिंह  रघुवंशी नटेरन,श्रीमति ऊषा राय नटेरन जिला सह सचिव,महेंद्रपाल सिंह  रघुवंशी बासौदा जिला सह कोषाध्यक्ष,नीलेश तिवारी नटेरन एवं शिवराज सिंह दांगी विदिशा जिला संगठन मंत्री,आनंद श्रीवास्तव नटेरन सह संगठन मंत्री,अतुल कुमार श्रीवास्तव विदिशा जिला प्रवक्ता,महेंद्र तिवारी गुलाबगंज जिला प्रचार मंत्री,ऋषि द्विवेदी लटेरी जिला सह प्रचार सचिव,महेश करतारिया जिला कार्यालय मंत्री शमशाबाद निर्वाचित घोषित किए गए l डॉ.सुरेंद्र सिंह चौहान लटेरी,श्रीमति रत्ना पांडेय बासौदा,राम सहाय जड़िया कुरुवाई,अनिल  मिश्रा लटेरी,बलभद्र मीणा विदिशा,कमलेश अहिरवार गुलाबगंज को जिला कार्यकारणी में सदस्य बनाया गया l  संभाग एवं जिला प्रतिनिधि भी बनाए श्रीमती हेमलता डोलेकर सम्भाग प्रतिनिधि,मोहन प्रसाद ग्यारसपुर,राजेश रजक गुलाबगंज,श्रीमती अंजली तेनगुरिया बासौदा,माखन सिंह तोमर त्योंदा,दिनेश  चिडार पठारी,मनोज मिश्रा लटेरी,रघुवीर सिंह बंजारा लटेरी,विश्वनाथ सिंह  राजपूत शमशाबाद जिला प्रतिनिधि बनाए l 6 विशेष आमंत्रित सदस्य  महेश सेन सिरोंज,महेंद्र शर्मा शमशाबाद,प्रशांत शर्मा बासौदा राजेश रघुवंशी विदिशा,पूर्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव एवं नारायण प्रसाद चतुर्वेदी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया l विभागीय समिति जिलाध्यक्ष की भी घोषणा अधिवेशन में करीब दो दर्जन विभाग की समिति अध्यक्ष की भी घोषणा की गई,जिसमे विमलेश सक्सेना लघुवेतन कर्मचारी समिति,संजय जोशी राजस्व समिति,लोकेंद्र रघुवंशी महिला एवं बाल विकास समिति,जितेंद्र शर्मा लिपिक संवर्ग समिति,अभिषेक दुबे लोक निर्माण समिति,दीवान सिंह किरार,वन समिति,अतुल अन्बेकर भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी समिति,केशव यादव सहकारिता समिति,कमल सिंह रैकवार कोषालय समिति,मोहन गिरी मत्स्य विभाग समिति,जगदीश दीक्षित पंचायत विभाग समिति,अजय शर्मा शिक्षा समिति,गौरव सोनी ग्रामीण यांत्रिकी यांत्रिकी विभाग समिति,डॉ.जय बाबू चौधरी आयुष विभाग समिति,संजय ठाकुर पशु विभाग समिति नितिन उपाध्याय पटवारी संवर्ग समिति,सूर्यभान थानेश्वर कृषि विभाग समिति,देवेंद्र शर्मा राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग समिति जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया l दो वर्ष के आय व्यय एवं कार्यों का उल्लेख कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजन से की गई l निवर्तमान जिलाध्यक्ष परसराम दुबे ने अपने स्वागत भाषण में पिछले कार्यकाल की गतिविधियों का उल्लेख किया l जिला कोषाध्यक्ष शंभू दयाल विश्वकर्मा ने दो वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया l संचालन रश्मिकांत श्रीवास्तव ने किया एवं अंत में सभी का आभार जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने माना l इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित थे l recent visitors 110