अवधपुरी में शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, समाजसेवी मृणालिनी सेंगर ने दिया समर्थन

social worker Mrinalini Sengar extended support

Women protested against the liquor shop in Avadhpuri, social worker Mrinalini Sengar extended support भोपाल। राजधानी में करीब चार ठेके स्वीकृत हुए हैं, जिनका खुलने से पहले ही स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। अवधपुरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर चौराहे की सरकारी जमीन पर एक बिल्डर माफिया द्वारा बनाई गई दुकानो में शराब ठेका खुलने की पूरी तैयारी है, जिसका क्षेत्रीय स्तर पर महिलाओं और अन्य समाजसेवी विरोध कर रहे हैं। ठेका स्थान पर अखंड सुंदरकांड पाठ भी चल रहा है। यह विरोध प्रदर्शन तब और तेज हो गया, जब समाजसेवी मृणालिनी सेंगर उनका समर्थन करने पहुंच गई। उन्होंने शराब ठेका खुलने का खुलकर विरोध किया। समाजसेवी सेंगर का कहना है कि इस क्षेत्र की विधायक महिला के साथ वे मंत्री भी हैं, बावजूद इसके यहां शराब ठेका खुलना लोगों की समझ में नहीं आ रहा है, क्या विधायक कृष्णा गौर क्षेत्र के लोगों को शराब पिलाना चाहती हैं?अधिकारियों, नेताओं और ठेकेदार की मिलीभगत से ही शराब ठेका खुल रहा है। इतने विरोध के बावजूद ना तो ठेका खोलने की अनुमति कैंसिल की जा रही है और ना ही सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस सरकारी जमीन पर अभी भूमाफिया ने दुकान बनाई है, उसी जमीन पर 5 साल पहले भी इनके द्वारा कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसको प्रशासन ने सरकारी बताकर बलपूर्वक हटाया था। अब दोबारा से भी वही स्थिति निर्मित हो गई है, लेकिन इस बार नेताओं के दबाव में प्रशासन सख्त दिखाई नहीं दे रहा है। बता दे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी इस क्षेत्र से शराब दुकान को पत्थर मारकर हटाया था। श्रीमती सेंगर ने मुख्यमंत्री से मांग है कि इस शराब ठेका को रहवासी इलाके से हटाकर कहीं और स्थानांतरित किया जाए। recent visitors 94

एमपी में ईद उल फितर पर मांगी अमन-चैन की दुआ: काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे नमाजी, भोपाल में शहर काजी ने कहा- तालीम पर खास ध्यान दो

Prayers for peace and harmony were offered on Eid ul Fitr in MP: Namazis arrived wearing black bands, Shahar Qazi in Bhopal said- pay special attention to education ईद-उल-फितर के पाक त्योहार पर अकीदतमंदों ने नमाज पढ़कर देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआ की। भोपाल सुशील दामले (ब्यूरो रिपोर्ट)। देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी ईद-उल-फितर का त्योहार आज सोमवार को मनाया जा रहा है। सुबह से ही अकीदतमंद नमाज पढ़ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। भोपाल की ताज उल मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कर देश और मध्यप्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। भोपाल में ईदगाह पर होने वाली मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की गई। हर साल की तरह इस बार भी नमाज की सूचना तोप से गोले दागकर दी गई। नमाज ए खास से पहले शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने तकरीर में नौजवानों से कहा- कैरेक्टर और क्वालिटी पैदा करो। नशे से दूरी रखो, हलाल कमाई पर ध्यान दो। हलाल और हराम में फर्क करना सीखो।शहर काजी ने कहा- अपने रोजमर्रा के खर्चों को कम करो लेकिन बच्चों की अच्छी तालीम पर खास ध्यान दो।इससे पहले रविवार शाम रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद नजर आने की पुष्टि कर दी थी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी की अगुवाई में मोती मस्जिद में चांद का दीदार किया गया। प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से भी इसकी तस्दीक हुई। काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे नमाजी भोपाल के ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम धर्मावलंबी बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने पहुंचे। वे वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध कर रहे थे।बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से काली पट्‌टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन विरोध प्रदर्शन की अपील की थी। बोर्ड ने कहा था कि अगर ये बिल पारित हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई अन्य संस्थान उनके हाथ से चले जाएंगे। recent visitors 93

कलश यात्रा के साथ संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना 

Installation of the statue of Saint Namdev along with Kalash Yatra  भोपाल (सुशील दामले)। राजधानी स्थित जवाहर चौक स्थित संत नामदेव सामुदायिक भवन में,दो दिवसीय संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल के लोकार्पण का शुभारंभ किया जा रहा हैं,इस दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया,यात्रा संत नामदेव सामुदायिक भवन से जवाहर चौक हनुमान मंदिर से होकर,संत नामदेव सामुदायिक भवन तक निकाली गई, जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर संत नामदेव के नारे लगाए और नृत्य किया,वहीं नामदेव समाज विकास मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण नामदेव ने हमें बताया कि,सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के कैलेंडर,नामदेव चालीसा और नामदेव आरती का विमोचन किया गया जिसमें भगवान विठ्ठल और संत नामदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है, साथ ही नामदेव की याद में भवन के प्रथम तल पर तीन कमरे बनवाए गए है,जिसका उपयोग समाज के लोगों के लिए निःशुल्क रहेगा recent visitors 98

एमपी में हजारों शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी, हाईकोर्ट के निर्देश पर इन्हें मिली थी नियुक्ति

Order issued to remove thousands of teachers in MP, they were appointed on the instructions of High Court Vocational Teachers Remove Order : मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला आदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी किया गया है। राज्य के लगभग 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश विभाग द्वारा किया गया है। दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही होंगी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक संचालनालय विभाग की ओर से सेकेंड्री एजुकेशन मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि, इस कार्यालय एवं कार्यरत सभी वी.पी.टी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि, आपकी ओर से विद्यालय में उपस्थित कराए गए सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक रहेंगी। शेष निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश में कही गई ये खास बातपिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी हो गए है। फिलहाल, सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि, शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे। recent visitors 108

समृद्धि कृषि यंत्र एमएस इंटरप्राइजेज के प्रयास से कृषि करना हुआ और आसान

Samriddhi Krishi Yantra Agriculture made easier with the efforts of MS Enterprises भोपाल (ब्यूरो चीफ)। राजधानी भोपाल के बायपास रोड मीणा चौराहा साहू मार्केट के सामने एमएस एंटरप्राइजेज किसानों के लिए बड़ा तोहफा लाया है। एमएस इंटरप्राइजेज के समृद्धि किसान यंत्र से अब कृषि करना और आसान हो गया है। एमएस एंटरप्राइजेज किसान भाइयों के लिए ऐसे कृषि यंत्र बना रही है, जो क्वालिटी में दमदार और मजबूत हैं। जो कृषि के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो रहे हैं। एमएस एंटरप्राइजेज का खुद का कारखाना हेै, जिसको आईएसओ ने मान्यता दी है। जहां प्रशिक्षित कारीगर आधुनिक तकनीकि आधारित अंतराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड अपोलो और सेल आयरन से कृषि तैयार करते हैं। कंपनी के संचालक शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि जब से कंपनी ने कृषि यंत्र बनाने की दिशा में कदम रखा, तब से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई। सभी किसान कृषि यंत्र से अपनी कृषि को समृद्ध कर अपने आपको आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहे हैं। सभी इंप्लीमेंट किसानों की जरूरत के मुताबिक बनाए जाते हैं। शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि एमएस एंटरप्राइजेज किसानों के लिए मुख्य रूप से कल्टीवेटर, बलराम कल्टीवेटर, रोटो कल्टीवेटर, ट्रिजर, ट्रॉली्र डोजर, बंड फारमर आदि यह सभी इंप्लीमेंट एमपी और पंजाप पैटर्न पर बनाए जाते हैं। अभी एमएस एंटरप्राइजेज कृषि के लिए जमीन तैयार करने यानि मिट्टी की खोक वैज्ञानिक रूप से तैयार करते हैं। जब कृषि समृद्ध होगी तो किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा। कंपनी ने किसानों से वादा किया है कि हम ऐसे कृषि यंत्र बनाएंगे कि खेती को लाभ का धंधा बनाने से कोई रोक नहीं सकता है। आगे भी एमएस एंटरप्राइजेज अपने स्वयं के बनाए सीड्रिल की टेस्टिंग कर रहा है, जो जल्द ही किसानों को उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने अभी तक जितने भी यंत्र बनाए हैं, उन सभी की कम से कम 3 सीजन टेस्टिंग हैं, उसके बाद भी किसानों को विक्रय के लिए देते हैं। किसानों का जबरदस्त हमारे कृषि यंत्रों की ओर दिखाई दे रहा है। शिवम विश्वकर्मा ने किसान भाइयों से आग्रह है कि आप थोड़े से पैसे बचाकर कच्चे लोहे के यंत्र मत घर ले जाइए। आप एमएस एंटरप्राइजेज से समृद्धि किसान यंत्र खरीदिए, आपको 90 दिनों की फुल गारंटी मिलेगी। हमारा उद्देश्य धंधा करना नहीं, बल्कि किसान को समृद्धि कृषि यंत्र से समृद्ध बनाना है। जब किसान समृद्ध होगा, तो हम खुशहाल होंगे और हमारा देश भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। recent visitors 147

त्यौहारों से पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों को दी जाए वेतन : तजीन अहमद

Salary should be given to municipal corporation employees before festivals: Tajin Ahmed भोपाल (ब्यूरो चीफ सुशील दामले)। नगर निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को ईद और नवरात्रि पर्व के पूर्व वेतन देने की मांग की है। इसको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।  कर्मचारी नेता डॉ. तजीन अहमद ने बताया कि इस वर्ष ईद और नवरात्रि को विशेष संयोग बना है। ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब ईद और नवरात्रि का पर्व साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम भाई मनाते हैं। इस दौरान सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। घरों में विशेष पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत करने का रिवाज है। इसमें भारी खर्च होता है. परिवार के लोग भी अपने लिए जरूरतोंं का सामान भी खरीदारी करते हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर सरकार के आयुक्त से मांग है कि निगम के नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान किया जाए, जिससे सभी भाई अपने-अपने मेहमानों के साथ त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में कई बार नगर सरकार ने त्यौहारों के मद्देनजर समय से वेतन वितरित किया गया है। recent visitors 105

भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में

Bhopal’s Aishbagh police station is once again in the headlines भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) । राजधानी भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है,पुलिस कर्मचारियों की साजिश के अनुसार सट्टा खिलाने वाले फरहान को मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फरहान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि,पहले उन्हें सट्टा खिलाने के लिए उधारी में रकम देकर यह कार्य कराया गया, यह कार्य करते वक्त थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारी के द्वारा अधिक राशि की मांग की गई, तब मैंने यह कार्य को करने से मना किया, तो पुलिस कर्मचारियों ने एक साजिश के तहत मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत मुझ पर कार्रवाई कर मुझे जेल भेज दिया गया,वहीं हम आपको बतादे की,कुछ दिन पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था,जिसमें कहा गया था कि, 10 वर्षों से जो कर्मचारी एक ही थाने पर जमे हैं,उनका स्थानांतरण किया जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आज भी कुछ कर्मचारी ऐशबाग थाना में कार्यरत हैं,वहीं फरहान ने पुलिस महानिदेशक से मांग की,,मेरे ऊपर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की जाए,और जो पुलिस कर्मचारियों हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए recent visitors 174