भोपाल में देश का पहला ग्रीनरी बस स्टॉप हुआ लॉन्च

Country’s first greenery bus stop launched in Bhopal भोपाल। देश के पहले ग्रीनरी से निर्मित बस स्टॉप का भव्य लोकार्पण महापौर मालती राय ने रेतघाट चौराहे, कुदसिया पार्क के निकट किया। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा निर्मित यह अनोखा बस स्टॉप पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ग्रीनरी बस स्टॉप की खासियत ये की इसको स्टील स्ट्रक्चर पर डिजाइन किया गया है, बस स्टॉप हरियाली से सुसज्जित है। पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, जिससे शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, जो इसे रात में भी खूबसूरत बनाए रखेगा। देश में अपनी तरह का पहला बस स्टॉप, जो अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। लोकार्पण समारोह में महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी, मनोज राठौर, आर.के. सिंह बघेल, जगदीश यादव, जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, पूजा शर्मा नगर निगम और BCLL के अधिकारी मौजूद थे।महापौर मालती राय ने कहा,यह ग्रीन बस स्टॉप पर्यावरण के अनुकूल परिवहन अवसंरचना का उदाहरण है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। भोपाल नगर निगम और BCLL भविष्य में ऐसे अधिक ग्रीन बस स्टॉप विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे शहर अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और आधुनिक बन सके। recent visitors 127

आज हमीदिया अस्पताल में रहेगी OPD बंद: डॉक्टर्स लंबित मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

OPD will remain closed in Hamidia Hospital today: Doctors are protesting over pending demands भोपाल । प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को जहां डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था, वहीं शुक्रवार को इन डॉक्टर्स ने अमानक दवाईयों का सांकेतिक दहन किया। अब डॉक्टर अपने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत के बाद अब डॉक्टरों ने शनिवार को सामूहिक उपवास करने का निर्णय लिया है। शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे तक हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर सामूहिक उपवास रखेंगे। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टर्स ने प्रतीकात्मक रूप से अमानक दवाइयों की होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भी डॉक्टर्स ने अमानक दवाईयों की सांकेतिक होली जलाई। इधर, सरकार ने चिकित्सकों की मांगों पर बनाई हाई लेवल कमेटी प्रदेशभर में सरकारी डॉक्टरों के आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और सुधारों पर काम करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसमें प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल को अध्यक्ष बनाया गया है। यह हैं सदस्य आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल संचालक (वित्त), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल संचालक, चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. भोपाल (सदस्य सचिव) डॉ. राजेश मालवीय, मुख्य संरक्षक, चिकित्सा महासंघ मध्यप्रदेश डॉ. गगन हाजरी, संरक्षक, चिकित्सा महासंघ मध्यप्रदेश डॉ. आशुतोष ठाकुर, महासचिव एवं प्रतिनिधि, प्राइवेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश डॉ. आर.सी.सोनी, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश डॉ. निखिल मखीजा, सचिव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, म.प्र. डॉ. विजय मंडलोई, सचिव, एसोसिएशन ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स, म.प्र. डॉ. आदित्य सिंघल, प्रतिनिधि मेडिकल ऑफिसर्स, गृह विभाग, म.प्र. इसके अलावा वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसी तरह, डॉ. वैभव जैन, जो कि चिकित्सा शिक्षा के प्रमोशन उप-संचालक हैं, को भी सदस्य बनाया गया है। संविदा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, म.प्र. के प्रतिनिधि और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लोकेश रघुवंशी को भी सदस्यता प्रदान की गई है। इसके अलावा, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, मेडिकल प्रोटेक्शन, म.प्र. के प्रतिनिधि डॉ. सचिन खाचरिया भी सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, म.प्र. के प्रतिनिधि डॉ. कुलदीप गुप्ता को भी सदस्य बनाया गया है। recent visitors 181

संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के द्वारा छः वार्षिक प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 

Sixth annual state level youth-girl introduction conference organized by Sant Ravidas Welfare and Development Institute  सुशील दामले (संवाददाता) भोपाल। संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के द्वारा छठवा वार्षिय प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन,राजधानी स्थित धनवंती पार्क भेल में संपन्न हुआ,जिसमें समस्त समाज के लोग इकट्ठा हुए,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संत रविदास की आरती से हुई, आरती के पश्चात वरिष्ठ जनों का फूल माला से सम्मान किया गया,वहीं संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के अध्यक्ष काशीनाथ इंगले ने हमें बताया कि,इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम लोगों के पास समय ही नहीं होता है,जिसमें हम लोग प्रत्येक परिवार से मिल सके,इसलिए हम लोग वर्ष में एक बार ऐसा  समारोह आयोजित करते हैं,कि सारे हमारे समाज बंधु जो अनेक क्षेत्र एवं ग्रामों से आकर यहां पर निवासरत है,वो एक साथ यहां पर भोजन करते हैं, और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं सम्मिलित होते हैं,महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए recent visitors 130

भोपाल आबकारी विभाग की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी

Bhopal Excise Department’s action against illegal liquor continues भोपाल। बैरागढ़ में स्थित रेस्टोरेंट और गांधीनगर क्षेत्र में ढाबे पर चल रही अवैध शराब पर मारा छापा बैरागढ़ और गांधीनगर में संचालित वाटर विले,मोक्ष क्लब, एवर ग्रीन , बिग डैडी,न्यू विक्की ढाबा , हाउस ऑफ डेलिसी आदि होटल/ढाबों पर दबिश देकर कार्यभाई की गई अवैध तरीके से मदिरापान करने वाले  ढाबा ,होटल ,और रेस्टोरेंट के मालिक एवं संचालकों पर कुल 23 प्रकरण दर्ज किए कार्रवाई के दौरान आबकारी कंट्रोलर एच  एस गोयल और भोपाल जिले की आबकारी टीम रहे मौके पर मौजूद recent visitors 123

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों का मार्गदर्शन करेंगे रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर 

Real estate agents and brokers will guide investors in Global Investor Meet  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने ‘उड़ान 2’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर अपने अनुभव से ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल द्वारा शनिवार को किया गया, जिसमें भोपाल और देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।   कार्यक्रम में रियल एस्टेट डेवलपर्स और बिल्डर्स ने एजेंट्स के साथ व्यापार करने और उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की। अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भोपाल में रियल एस्टेट क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं।   नेशनल एसोसिएशन के सुमंत रेड्डी ने ब्रोकर समुदाय को नई तकनीकों और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं, तरुण भाटिया ने आगामी मार्च में होने वाले ‘लार्वी गेट’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।   अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने सभी अतिथियों और एजेंट्स का धन्यवाद किया और संगठन की सदस्यता लेने का अनुरोध किया। शिक्षा और जनसंपर्क चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।   इस सफल कार्यक्रम में 500 से अधिक रियल एस्टेट एजेंट्स, स्टेकहोल्डर्स और बैंकिंग चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भोपाल के नागरिकों और रियल एस्टेट उद्योग के विकास के लिए आवश्यक हैं।   recent visitors 122

विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर अमूल्य आवास रेजिडेंशियल मेला 14,15,16 फरवरी तक रजिस्ट्री फ्री ।

Amulya Awas Residential Fair at Vidisha Road Sukhi Sewania, registry free till 14,15,16 February. सुशील दामले ( संवाददाता ) भोपाल। राजधानी भोपाल के विदिशा रोड सुखी सेवनिया पर स्थित विशाल तीन दिवसीय आवास मेला अमूल्यम रेसीडेंशियल प्लांट एवं स्वतंत्र बंगलो की भव्य कॉलोनी का रविवार तक लगाया जा रहा है हेमंत काबसे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट और सरकारी बैंकों के द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही हमारी कॉलोनी में सभी प्रकार की परमिशन है पूर्ण रूप से वेद एवं स्वीकृत कॉलोनी है  साथ ही कवर्ड  कैंपस 24 घंटे सिक्योरिटी ,पानी ,सीवेज, विद्युत की संपूर्ण व्यवस्था यहां के नागरिकों के लिए क्लब हाउस बच्चों के लिए अलग से पार्क एवं गेमिंग जोन साथ ही इस कॉलोनी में लंबी चौड़ी सड़के रहेगी जिससे आवा गमन मैं किसी प्रकार की परेशानी ना हो  इस कॉलोनी में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो इसके पूरे व्यापक इंतजाम किए गए हैं अगर आप इस आवास मेले में आकर प्लांट अभी बुक करवाते हैं तो सस्ते और  कम  दामों पर उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी बात है कि तीन दिवसीय आवास मेले में यदि प्लाट बुक करते हैं तो तुरंत रजिस्ट्री वह भी फ्री। इससे पूर्व में भी अमूल्यम रेजिडेंशियल राजधानी भोपाल में कॉलोनी निर्माण के लिए जाना पहचाना नाम है उन्होंने सफलता के कई झंडे गाढ़ चुके है recent visitors 189

राजधानी भोपाल में इन लोकेशन्स पर आसमान छूएंगे प्रॉपर्टी के दाम, नई कलेक्टर गाइडलाइन के लिए शेड्यूल जारी

भोपाल  शहर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर बढ़ीं हुई दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन पर प्रापर्टी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। दरअसल पंजीयन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा एआई की मदद से सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर ही कलेक्टर गाइडलाइन 2025-26 के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा। पंजीयन विभाग के सूत्रों के अनुसार,वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो हजार से अधिक स्थानों पर सर्वाधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में एक हजार 500 और ग्रामीण क्षेत्र करीब 500 स्थान शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल दूसरी बार प्रापर्टी के दाम बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन बिल्डर और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विरोध के चलते इस पर रोक लग गई थी लेकिन अब नये सिरे से गाइडलाइन तैयार की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में बढ़ेंगे सबसे अधिक रेट राजस्व अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर भोपाल जिले का 3 हिस्सों में सर्वे किया जा रहा है. इसमें नगर निगम क्षेत्र, प्लानिंग एरिया और नान प्लानिंग एरिया शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक रेट नगर निगम सीमा में आने वाली जमीनों के बढ़ेंगे. इसके साथ प्लानिंग और नान प्लानिंग एरिया की करीब 100 लोकेशन को नगर निगम में भी शामिल किया जाएगा. जमीनों के दो आधार पर बढ़ेंगे रेट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि "अभी कई लोकेशन ऐसी हैं, जहां कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक दामों पर रजिस्ट्रियां हो रही हैं. ऐसे स्थानों को राजस्व अधिकारी चिंहित कर रहे हैं. इसके बाद इन क्षेत्रों में प्रापर्टी के रेट बढ़ेंगे. कलेक्टर सिंह ने बताया कि दूसरे ऐसे क्षेत्र, जहां अधिक मात्रा में रजिस्ट्रियां हो रही हैं. इनमें भी नई कलेक्टर गाइड लाइन में जमीनों के दाम बढ़ेंगे." एआई और संपदा साफ्टवेयर से हो रहा सर्वे अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1443 स्थानों पर कलेक्टर गाइड लाइन के रेट बढ़ाए गए थे. इस बार 2 हजार से अधिक लोकेशन में दाम बढ़ सकते हैं. जिन इलाकों में कलेक्टर गाइड लाइन में दरें बढ़नी हैं, उनका सर्वे संपदा 2.0 साफ्टवेयर और एआई के माध्यम से किया जा रहा है. इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर भी किसान और बिलडरों से जमीनों के रेट की जानकारी ले रहे हैं. अधिकारियों ने ग्राहक बनकर किया निरीक्षण इन इलाकों में रेट बढ़ने के पीछे मुख्य कारण ये है कि यहां रजिस्ट्री बहुत ज्यादा दरों पर हुई हैं। दूसरा ऐसे इलाके, जहां बहुत ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं। अधिकारियों ने इन दोनों इलाकों का ग्राहक बनकर निरीक्षण किया और रेट के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा, सोशल मीडिया और ब्रोशर के विज्ञापनों का भी अध्ययन किया गया। अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन के आसपास लेकिन रजिस्ट्री ज्यादा संख्या में हुईं। यहां गाइडलाइन से मार्केट रेट काफी ज्यादा है, इसलिए इन्हें शामिल किया। इन स्थानों पर बढ़ सकते हैं जमीनों के रेट बागली, सेवनिया गौंड, रापड़िया, नीलबड़, झागरिया, बर्रई, बावड़िया कल्याण, मिसरोद, कटारा, लांबाखेड़ा, बागमुगालिया, रायसेन रोड, होशंगाबाद रोड, मुबारकपुर, बिशनखेड़ी, रतनपुर, अयोध्या बायपास, बैरागढ़ चीचली, दामखेड़ा, छापड़िया, अरवलिया, एयरपोर्ट रोड, लाउखेड़ी, परवलिया, गोलखेड़ी, देवलखेड़ी, लहारपुर, तारासेवनिया, रातीबड़ और चांदपुर समेत अन्य लोकेशन पर जमीनों के दाम बढ़ने की संभावना है. recent visitors 73